फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctor Duty over patient did not get blood in noida

डॉक्टर की ड्यूटी खत्म हो गई तो नहीं चढ़ा मरीज को खून, अस्पताल ने दिए जांच के आदेश

Wed, 18 Jul 2018 05:04 AM IST
नेहा शर्मा, अमर उजाला, नोएडा
नेहा शर्मा, अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 18 Jul 2018 05:04 AM IST
विज्ञापन
Doctor Duty over patient did not get blood in noida
प्रतीकात्मक तस्वीर

जिला अस्पताल में मरीज को चढ़ाने के लिए मंगाया गया ब्लड 24 घंटे तक डॉक्टर के इंतजार में रखा रहा। जबकि डॉक्टरों ने मरीज का हीमोग्लोबिन बहुत कम बताते हुए परिजनों को तुरंत बाहर से ब्लड लाने के लिए कहा था। जब तक वे ब्लड लेकर पहुंचे डॉक्टर की ड्यूटी खत्म हो चुकी थी। अगले दिन डॉक्टर के आने पर मरीज को ब्लड चढ़ाया गया।

विज्ञापन


इस मामले में सीएमएस डॉ अजेय अग्रवाल का कहना है कि अस्पताल में 24 घंटे ब्लड चढ़ाने की सुविधा है। अगर कोई डॉक्टर ड्यूटी खत्म होने पर चला गया है तो ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर की जिम्मेदारी है कि वो ब्लड चढ़ाए। इस मामले की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन


पीड़ित शिव कुमार ने बताया कि उसे बहुत कमजोरी महसूस हो रही थी। वह खड़ा तक नहीं हो पा रहा था। उसे परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर आए थे।  पिछले 5 दिनों से अस्पताल में भर्ती रहने पर भी उसकी तबियत में सुधार नहीं हुआ। उसके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा करीब 4 ग्राम तक पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल में मरीज के ग्रुप का ब्लड नहीं है, इसलिए बाहर से खून लेकर आना होगा। इसके बाद परिवार निठारी में बने रोटरी ब्लड बैंक से खून की व्यवस्था की। जब वे लौटकर आए तब तक डॉक्टर ड्यूटी से जा चुके थे। इस वजह से मरीज को खून नहीं चढ़ाया गया। मरीज के परिजनों ने दूसरे डॉक्टर को बुलाकर खून चढ़वाने का आग्रह किया तो बताया गया कि एक डॉक्टर किसी अन्य डॉक्टर के मरीज को नहीं देखता है। इसलिए अगले दिन ही ब्लड चढ़ पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed