फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctor cheated 45 lakh rs on the pretext of providing cheap electronic goods in Delhi

दिल्ली में डॉक्टर से ठगी: सस्ता इलेक्ट्रॉनिक सामान दिलाने का दिया झांसा, इतने लाख रुपये ठगे

Mon, 29 Apr 2024 07:32 AM IST
अनुज कुमार शुजात आलम, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 29 Apr 2024 07:32 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली में ठगों में एक डॉक्टर को ठगी का शिकार बनाया। सस्ता इलेक्ट्रॉनिक सामान दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की है।

विज्ञापन
Doctor cheated 45 lakh rs on the pretext of providing cheap electronic goods in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

विवेक विहार में निजी अस्पताल के डॉक्टर को सस्ते में इलेक्ट्रॉनिक सामान दिलाने का झांसा देकर 45 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने पीड़ित का विश्वास जीतने के लिए पहले आधी कीमत में आईफोन दिलवाया। 
विज्ञापन


भरोसा होने के बाद 50 लाख का सामान खरीदने का लालच दिया। पीड़ित डॉ. अरनव बंसल (38) ने विश्वास कर रुपये भी दे दिए। शुरुआत में कुछ सामान आया, लेकिन बाद में न तो सामान आया और न ही रुपये वापस किए गए। पुलिस से शिकायत करने की बात पर आरोपियों ने अंजाम भुगतने की धमकी तक दे दी। 
विज्ञापन


परेशान होकर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जांच के बाद पुलिस ने लक्ष्मी नगर निवासी वरुण गुप्ता और शुभम गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों ही आरोपी पीड़ित अरनव के रिश्तेदार हैं। विवेक विहार थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित अरनव झिलमिल में रहते हैं। वे कड़कड़डूमा के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर हैं। अरनव ने बताया कि सात मई 2023 को उनके मोबाइल पर वरुण ने मैसेज भेजा था। इसमें आरोपी ने दावा किया कि वह आधी कीमत में आईफोन दिलवा देगा। 

अरनव ने अपने दोस्त के लिए एक आईफोन मंगाया। 60 हजार रुपये लेने के बाद आरोपियों ने फोन मुहैया करवा दिया। आरोपियों ने उनसे कहा कि यदि अरनव एक माह में 50 लाख का इलेक्ट्रॉनिक सामान लेंगे तो भारी छूट के साथ सामान दिलवा दिया जाएगा। आरोपियों ने नामी ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिये सामान और बिल देने का वादा किया।

अरनव ने यकीन कर आरोपी को 49.62 लाख रुपये दे दिए। आधी रकम नकद और बाकी चेक व ऑनलाइन ट्रांसफर की गई। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने बताया कि वह 10 ग्राम का सोने का सिक्का महज 19800 में दिलवा देंगे वहां भी पीड़ित ने आरोपियों को 3.85 लाख रुपये दे दिए। 


इसके बाद करीब साढ़े चार लाख का सामान आ गया। बाद में न तो सामान आया और न ही रुपये वापस किए गए। पीड़ित जब भी आरोपियों से सामान या पैसों की बात करते वह एक-दो दिन की बात कहकर टाल देते। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों ने धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed