फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctor assault case in Sir Ganga Ram Hospital

Delhi: मरीज ने सर्जन पर किया चाकू से हमला, ओपीडी में उपचार के दौरान वारदात, बाल-बाल बचे डॉक्टर

Wed, 26 Jul 2023 01:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 26 Jul 2023 01:25 PM IST
सार

सर गंगा राम अस्पताल में सीनियर न्यूरो सर्जन डॉक्टर सतनाम छाबड़ा पर एक मरीज ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। डॉक्टर के हाथ में चोट आई है। 

विज्ञापन
Doctor assault case in Sir Ganga Ram Hospital
सर गंगा राम अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उपचार करवाने आए एक मरीज ने न्यूरो सर्जन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में डॉ. सतनाम सिंह छाबड़ा को मामूली चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब चार बजे न्यूरो सर्जरी विभाग के चेयरमैन डॉ. सतनाम ओपीडी कक्ष में मरीजों का इलाज कर रहे थे, तभी एक मरीज अपनी जेब में चाकू लेकर पहुंच गया और डॉक्टर पर हमला कर दिया। इस घटना में डॉ. सतनाम को चोट आई है। घटना के तुरंत बाद मामले को संभाला गया और आरोपी को पकड़ कर पुलिस को दिया है।
विज्ञापन

वहीं इस घटना के संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजकुमार (21) के रूप हुई है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी संजय सैन की माने तो मंगलवार दोपहर 3.50 बजे न्यूरो सर्जरी के चेयरमैन डॉ. सतनाम सिंह छाबड़ा के यहां इलाज करा रहे एक मरीज ने चाकू से उन पर हमला कर दिया। हालांकि, अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया लेकिन डॉक्टर के हाथ में मामूली चोट आ गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। गई। पुलिस को आने के बाद आरोपी को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी बिहार का रहने वाला है और उसका डॉक्टर सतनाम सिंह के पास उपचार चल रहा है। मंगलवार को भी अपना उपचार करने के लिए डॉक्टर के पास आया था। इसी दौरान उसने उन पर हमला कर दिया।


पिछले दस दिनों में चौथा मामला
दिल्ली के अस्पतालों में डॉक्टरों पर लगातार हमले हो रहे हैं। इससे पहले बाहरी दिल्ली के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल, ओखला स्थित ईएसआईसी अस्पताल में, द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल में डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी पर मरीज व तीमारदार ने हमला कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed