फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctor arrested after seven months in property fraud case worth Rs 1 crore

Delhi NCR News: एक करोड़ की संपत्ति धोखाधड़ी में सात माह बाद चिकित्सक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
लोगों के बीच डॉक्टर साहब नाम मशहूर था आरोपी, कार भी बरामद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फर्जी संपत्ति सौदों के जरिये एक करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के आरोपी एक दंत चिकित्सक (बीडीएस) यमुना विहार निवासी 44 वर्षीय मजहर खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी चिकित्सक सात महीने तक फरार था। आरोपी दंत चिकित्सक के रूप में अपनी पहचान और प्रतिष्ठा का इस्तेमाल कर लोगों का विश्वास जीतता था और फिर उन्हें संपत्ति सौदों में धोखा देता था।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि इलाके में डॉ. साहब के नाम से मशहूर खान चिकित्सक है। वह पहले खुरेजी इलाके में दंत चिकित्सा का अभ्यास करता था, लेकिन बाद में यमुना विहार में संपत्ति कारोबार से जुड़ गया। यमुना विहार स्थित एक संपत्ति को निजी बैंक में गिरवी होने के बावजूद कई लोगों को बेच दिया। पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बयान में कहा कि उसने संपत्ति के स्वामित्व और गिरवी रखे जाने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाया और कई लोगों को वित्तीय लेनदेन के लिए प्रेरित किया। आरोपी को अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया था और वह धोखाधड़ी एवं जालसाजी के कई मामलों में वांछित था। तकनीकी निगरानी के आधार पर इंस्पेक्टर सुनील कुंडू की टीम ने आरोपी का पता लगाया और उसे उत्तर प्रदेश के गणेशपुर टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ऐसे करता था ठगी : उसने बेईमानी से कई पीड़ितों को वित्तीय लेन-देन के लिए उकसाया, और उन्हें सिक्योरिटी के तौर पर वही फ्लैट पेश किया, जबकि वह प्रॉपर्टी पहले से ही आईसीआईसीआई बैंक के पास गिरवी रखी हुई थी। ज़रूरी तथ्यों को छिपाकर और मालिकाना हक की स्थिति के बारे में गलत जानकारी देकर, उसने इलाके में कई लोगों को सुनियोजित तरीके से ठगा। मजहर खान ने उत्तर प्रदेश से बीडीएस की डिग्री (2011) ली थी। जयपुर से एमडीएस की डिग्री ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article