फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   doctor accused of wrong treatment in delhi

'कहा उंगली काटनी पड़ेगी लेकिन आधा हाथ और पैर भी काट दिया'

Wed, 14 Oct 2015 09:19 AM IST
Updated Wed, 14 Oct 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
doctor accused of wrong treatment in delhi

दिल्ली के एक निजी अस्पताल पर मरीज का गलत इलाज कर दोनों हाथों की आधी हथेली और दोनों पैरों के आधे तलवे काटने का आरोप लगाया गया है। साथ ही परिजनों ने आरोप लगाया कि मरीज से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन


इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। उधर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बेहतर इलाज दिया जा रहा है और परिजन को भी मरीज से मिलने से नहीं रोका गया है।

दिल्ली के शाहाबाद मोहम्मदपुर निवासी प्रेमवती (44) को 7 अगस्त को गंभीर अवस्था में साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में बुखार, पेट में दर्द और शौच में दिक्कत की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

सही तरीके से इलाज नहीं करने से पैर-हाथ काटने की नौबत आई

doctor accused of wrong treatment in delhi

चिकित्सीय जांच के बाद उसी दिन सर्जरी की गई। सर्जरी के कुछ दिनों बाद हाथ और पैर में संक्रमण फैलने लगा जिसके बाद डॉक्टरों ने आगे की इलाज के लिए परिवार से अनुमति मांगी।


मरीज के भाई पीआर सैनी का आरोप है कि डॉक्टरों ने कहा था कि उंगली काटनी पड़ेगी लेकिन हथेली और तलवे का बड़ा हिस्सा काट दिया गया और इसकी जानकारी भी नहीं दी।

इसकी जानकारी कुछ दिनों बाद नर्सों से मिली। सैनी का आरोप है कि डॉक्टर और स्टाफ मरीज से मिलने तक नहीं देते। सही तरीके से इलाज नहीं करने से पैर-हाथ काटने की नौबत आ गई।

अस्पताल बोला किया जा रहा बेहतर इलाज

doctor accused of wrong treatment in delhi

पुलिस को शिकायत में इलाज में लापरवाही बताई गई है। परिवार के मुताबिक अभी तक अस्पताल को 5.90 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। उधर अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मरीज को बेहतर इलाज दिया गया और संक्रमण की वजह से ऐसी स्थिति आई।

मरीज के हथेली और पैर के तलवे का हिस्सा काटने का निर्णय परिवार की इच्छा से लिया गया। यही नहीं मरीज के पास ही उनके पति रहते हैं।

अस्पताल का कहना है कि अभी भी मरीज आईसीयू में भर्ती है और उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed