{"_id":"db3ca7ee47075fafd2676a65f4ab8c38","slug":"do-recharge-of-rs-110-on-hundred-journey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ के रिचार्ज पर करिए 110 रुपये का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ के रिचार्ज पर करिए 110 रुपये का सफर
अमर उजाला, कौशांबी
Updated Sat, 11 Jul 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज की बसों में स्मार्ट कार्ड से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। एसबीआई के स्मार्ट कार्ड धारक अब 100 रुपये के रिचार्ज पर 110 रुपये का सफर कर सकेंगे।
10 जुलाई को रोडवेज की ओर से सभी डिपो में भेजे गए सर्कुलर में आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में 10 जुलाई के बाद के सभी रीचार्ज पर दस प्रतिशत अधिक मूल्य की यात्रा मान्य होगी।
आरएम पीके बोस ने बताया कि रोडवेज स्मार्ट कार्ड योजना को लोकप्रिय बनाने के साथ ही यात्रियों को स्मार्ट कार्ड फ्रेंडली बनाने की पहल कर रहा है। स्टेट बैंक के ये कार्ड मल्टी परपज हैं।
विज्ञापन
रोडवेज की यात्रा के अलावा इन कार्ड्स को अन्य ऑनलाइन भुगतानों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि रोडवेज की ओर से दी जा रही यह छूट यात्रा के लिए ही मान्य होगी।
कुछ दिन पहले ही रोडवेज ने पांच फीसदी की छूट दी थी। अब इसे पांच फीसदी और बढ़ाकर 10 फीसदी कर दिया गया है।