{"_id":"77bfa3e48a82ed5a6c217880f851f72d","slug":"do-not-receive-public-funding-plan-form-furore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन-धन योजना के फॉर्म नहीं मिलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन-धन योजना के फॉर्म नहीं मिलने पर हंगामा
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Sun, 31 Aug 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री जन-धन योजना के अंतर्गत स्टेट बैंक की अर्थला शाखा में अपना अकाउंट खुलवाने पहुंचे लोगों ने फॉर्म खत्म होने पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
लोग बैंक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जीटी रोड पर आ गए और जाम लगाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने तुरंत लोगों को हटाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक जीटी रोड पर ट्रैफिक बाधित रहा।
विज्ञापन
‘प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत’ अर्थला स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बड़ी संख्या में लोग शनिवार सुबह इकट्ठे होकर पहुंचे। लोगों ने जब अकाउंट खोलने के लिए फॉर्म मांगे तो बैंक कर्मचारी ने कहा कि फॉर्म खत्म हो चुके हैं।
विज्ञापन
इसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने बैंक के खिलाफ नारेबाजी की और जीटी रोड पर आ गए। जाम की सूचना पर तुरंत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को जीटी रोड से हटाया।
तुरंत बैंक अधिकारियों से बात कर फॉर्म की व्यवस्था करने को कहा। लोगों को शांत कराकर वापस भेजा गया। एसएचओ साहिबाबाद उपेंद्र यादव ने बताया कि फॉर्म नहीं मिलने पर लोग गुस्सा रहे थे।
फॉर्म की व्यवस्था करवा दी गई है, जिसके बाद उनके अकाउंट खोले जा रहे हैं। जाम लगाने की कोशिश कर रहे दो युवकों को हिरासत में लिया गया था। हालांकि परिजनों के माफी मांगने पर उन्हें छोड़ दिया गया।