फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Do not lift the kidnapping of businessman, was drinking off the car cigarette

लिफ्ट न देने पर कारोबारी का अपहरण, कार से उतर पी रहा था सिगरेट

Tue, 28 Jun 2016 03:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 28 Jun 2016 03:24 AM IST
विज्ञापन
Do not lift the kidnapping of businessman, was drinking off the car cigarette

कार में लिफ्ट न देना एक कारोबारी को महंगा पड़ गया। बदमाशों ने बाईपास रोड के किनारे खड़े कारोबारी से कार की चाबी छीन ली। हथियार के बल पर उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए। इस दौरान कारोबारी के साथ मारपीट की और यूपी के कोलाना गांव स्थित जंगलों में उसे फेंककर कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कैली गांव निवासी कंवरपाल सेक्टर 59 में गत्ते का कारोबार चलाते हैं। 25 जून को सर्विस सेंटर से अपनी कार लेकर घर वापस लौटते समय दोपहर करीब 2 बजे बाईपास रोड के किनारे सिगरेट पीने के लिए गाड़ी रोककर बाहर खड़े थे।
विज्ञापन


इस दौरान दो युवकों ने कंवरपाल सें लिफ्ट मांगी लेकिन उन्होंने लिफ्ट देने से इनकार कर दिया। एक युवक ने कार की चाबी छीन ली और विरोध करने पर दूसरे युवक ने उनभको दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दो अन्य युवक भी वहां आ गए और कंवरपाल को जबरन कार की पिछली सीट पर डालर उसके ऊपर बैठ गए। इस दौरान बदमाशों ने कंवरपाल के साथ जमकर मारपीट भी की और शोर मचाने  पर गोली मारने की धमकी दी।

बदमाश हाईवे से होते हुए कोसी से आगे कोलाना गांव के जंगलों में पहुंचे और कुंवरपाल को चलती कार से बाहर फेंककर फरार हो गए। कंवरपाल का कहना है कि किसी प्रकार वह जंगल से बाहर निकलकर रोड पर आया और वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को सारी आपबीती बताई। उससे मोबाइल लेकर कंवरपाल ने अपने घर परिजनों को फोन किया। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे घर लेकर आए।


इसके बाद सदर थाना पुलिस को शिकायत दी गई। मामले की जांच कर रहे एएसआई कप्तान सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों का सुराग लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed