फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Do not be surprised young woman bid was going to vegetable store

चौंकिए मत सब्जी की दुकान में बेची जा रही थी युवती

Tue, 16 Jun 2015 09:39 PM IST
Updated Tue, 16 Jun 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
Do not be surprised young woman bid was going to vegetable store

नरसैना गांव भड़कऊ स्थित एक सब्जी की दुकान में युवती की बोली लगाई जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर युवती को बरामद कर लिया। साथ ही युवती को खरीदने आए एक आरोपी को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


जबकि युवती को बेचने वाला सुनार फरार हो गया। पुलिस ने युवती को एक महिला की सुपुदर्गी में दे दिया है। पुलिस अब युवती का सौदा करने वाले की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


एसओ नरसैना महेंद्र सिंह ने बताया कि युवती बिहार की रहने वाली है। करीब चार माह पहले उसे बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नानई में एक व्यक्ति दिल्ली से मजदूरी कराने के लिए गांव लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 हजार में तय हुआ था युवती का सौदा

Do not be surprised young woman bid was going to vegetable store

चार महीने तक आरोपी ने उसने गांव में स्थित अपनी सुनार की दुकान पर बतौर कर्मचारी रखा। पिछले कुछ दिनों से वह भड़कऊ में अपनी बहन के यहां ले आया। महिला को बेचने वाला आरोपी दौलतपुर कलां का रहने वाला है।


मंगलवार को दुकान में युवती की बोली लगाई जा रही थी। 40 हजार में युवती का सौदा भी हो गया था। एसओ ने बताया कि फोन पर युवती का सौदा करने की सूचना मिली थी।

युवती को बरामद कर एक महिला के सुपुर्द कर दिया है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जबकि बेचने वाले आरोपी सुनार की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed