{"_id":"61b8a2dcb77c6a246702bd6197121ddc","slug":"do-not-be-surprised-in-18-months-entered-the-woman-s-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौंकिए मत 18 महीने में दर्ज हुआ महिला की हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौंकिए मत 18 महीने में दर्ज हुआ महिला की हत्या का केस
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 15 May 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के कोट गांव में डेढ़ साल पहले मिले महिला के शव की एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद सेक्टर-55 पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस अब हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
एक दिसंबर 2013 को कोट गांव के कोडा फार्म हाउस में लगभग 30 वर्षीय एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। गांव के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन
खस्ताहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एफएसएल भेजा गया था। पुलिस को पता चला था कि सारन थाना क्षेत्र के भांखरी गांव निवासी रामपाल की पत्नी तीन-चार दिन से गायब है।
विज्ञापन
पुलिस ने रामपाल से पूछताछ की तो उसने उसकी शिनाख्त पत्नी इंद्रावती के रूप में की थी। डेढ़ साल बाद पुलिस को मृतका की एफएसएल रिपोर्ट प्राप्त हुई।
इसमें मौत सिर में चोट लगने के कारण होना बताया गया। इस पर महिला की हत्या का केस दर्ज किया गया है। एसएचओ सेक्टर-55 ने बताया कि केस दर्ज कर हत्यारों की पकड़ के लिए तफ्तीश शुरू कर दी गई है।