फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DND will be toll free for 5 days

5 दिन के लिए तीन घंटे तक डीएनडी रहेगा फ्री

Fri, 07 Feb 2014 11:43 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Feb 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
DND will be toll free for 5 days

ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो के मद्देनजर शाम को पांच से आठ बजे तक दिल्ली जाने वालों के लिए डीएनडी को फ्री कर दिया गया है।

विज्ञापन


डीएनडी के प्रवक्ता अनवर अब्बासी ने बताया कि आयोजनकर्ता सोसायटी फॉर इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चर्स ने शाम को लौटते वक्त दिल्ली की तरफ जाने वालों के लिए डीएनडी को नि:शुल्क करने के लिए कहा था। इस दौरान लगने वाले शुल्क का भुगतान वह खुद करेंगे।

इस कारण 11 फरवरी तक रोजाना पांच से आठ बजे तक डीएनडी से दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए नि:शुल्क रखा गया है। इससे डीएनडी पर ट्रैफिक की समस्या भी नहीं होगी। दरअसल, शुक्रवार से ऑटो एक्सपो को आम जनता के लिए खोले जाने के बाद वाहनों का दबाव अधिक बढ़ जाएगा। इससे फिल्म सिटी और महामाया फ्लाईओवर पर भी दबाव बढ़ेगा।
विज्ञापन


वहीं, ऑटो एक्सपो जाने वाले वाहनों के चलते एक्सप्रेसवे पर बढ़े दबाव को कम करने के लिए प्राधिकरण ने डीएससी रोड का भी विकल्प दिया है।

प्राधिकरण केएसीईओ पीके अग्रवाल ने बताया कि वाहन चालकों को डीएससी रोड से गुजरने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सड़क किनारे लगने वाले रेहड़ी-पटरी को हटवा दिया गया है। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की टीम ने सलारपुर के आसपास रास्ता साफ कराया। लोगों को जानकारी के लिए साइन बोर्ड भी लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed