फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dnd to be toll free for next two months

अगले दो महीने तक टोल फ्री ही रहेगा डीएनडी

Tue, 24 Jan 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Jan 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
dnd to be toll free for next two months
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली को नोएडा से जोडने वाली दिल्ली नोएडा डायरेक्ट (डीएनडी) ब्रिज फिलहाल टोल फ्री रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने सीएजी को इस परियोजना की लागत और नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड के दावों की जांच करने के लिए और आठ हफ्ते का वक्त दिया है। कंपनी का दावा है कि डीएनडी से अब तक वह अपनी लागत व खर्च वसूल नहीं कर सका है।

विज्ञापन


चीफ जस्टिस जेएस खेहर की अध्यक्षता वाली पीठ ने सीएजी की ओर से पेश वकील के उस आग्रह को स्वीकार कर लिया जिसमें ऑडिट रिपोर्ट पेश करने के लिए और वक्त देने की गुहार की गई थी।
विज्ञापन


वकील ने बताया कि ऑडिट रिपोर्ट का 60 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। इस काम को पूरा करने में और आठ हफ्ते का वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष नवंबर महीने तक ऑडिट का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि गत 11 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट केउस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था जिसमें 9.2 किलोमीटर डीएनडी को टोलमुक्त करने का आदेश दिया गया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड के दावों की जांच के लिए सीएजी को ऑडिट करने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed