{"_id":"5a257cd14f1c1b59678c00a5","slug":"dnd-flyway-to-remain-toll-free-for-now-hearing-regarding-this-will-be-done-in-feb","type":"story","status":"publish","title_hn":"DND फ्लाईवे अभी रहेगा टोल फ्री, सुप्रीम कोर्ट फरवरी में करेगा सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DND फ्लाईवे अभी रहेगा टोल फ्री, सुप्रीम कोर्ट फरवरी में करेगा सुनवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
dnd flyway
दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाला दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (डीएनडी) फ्लाईवे फिलहाल टोल फ्री रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई अगले साल फरवरी तक के लिए टाल दी है। टोल ब्रिज कंपनी के दावों की जांच के लिए कोर्ट ने कैग को ऑडिट करने को कहा था और उसने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर की अध्यक्षता वाली पीठ कैग रिपोर्ट पर अगले वर्ष फरवरी में सुनवाई करेगी। नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड ने पीठ से कहा कि सुनवाई न होने से उनका हित प्रभावित हो रहा है। उनका कहना था कि सुनवाई जनवरी में की जाए। कंपनी का दावा है कि डीएनडी से अब तक वह अपनी लागत व खर्च वसूल नहीं कर सका है।
विज्ञापन
गत वर्ष 11 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था जिसमें 9.2 किलोमीटर डीएनडी को टोल फ्री करने का आदेश दिया गया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड के दावों की जांच के लिए कैग को ऑडिट करने के लिए कहा था।
विज्ञापन