{"_id":"58edef894f1c1b791ecf59ca","slug":"dmrc-to-build-500-flats-in-delhi-janakpuri-and-okhla-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली को मेट्रो का तोहफा देने के बाद अब DMRC बनाएगी घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली को मेट्रो का तोहफा देने के बाद अब DMRC बनाएगी घर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Apr 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन अब शहर को उसकी लाइफ लाइन देने के बाद रियल एस्टेट में हाथ आजमाने की तैयारी कर रही है। डीएमआरसी जल्द ही आम लोगों के लिए 60 लाख से लेकर 1 करोड़ तक के 500 से ज्यादा फ्लैट्स बनाएगी।
विज्ञापन
डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार उन्होंने इस दिशा में प्रक्रिया भी शुरु कर दी है। यह फ्लैट्स जनकपुरी और ओखला में बनेंगे। इसके लिए लोग एक-दो महीने में बुकिंग करा सकेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जनकपुरी में करीब 460 फ्लैट बनेंगे जबकि ओखला में इनकी संख्या 90 होगी। बताया जा रहा है कि इसमें दो साल का वक्त लगेगा। इन फ्लैट्स को बनाने के लिए प्लॉट की पहचान कर ली गई है लेकिन निर्माण शुरु नहीं हुआ है। डीएमआरसी जल्द ही इस परियोजना का औपचारिक ऐलान करेगी।
विज्ञापन