{"_id":"5f5c5b5824145267983ef761","slug":"dmrc-starts-pre-paid-auto-service-in-coordination-with-delhi-police-at-shivaji-stadium-passengers-of-delhi-metro-airport-line-can-avail","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएमआरसी ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर शुरू की प्री-पेड ऑटो सेवा, शिवाजी मेट्रो स्टेशन के यात्री कर सकेंगे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएमआरसी ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर शुरू की प्री-पेड ऑटो सेवा, शिवाजी मेट्रो स्टेशन के यात्री कर सकेंगे सफर
Sat, 12 Sep 2020 01:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
प्रीपेड ऑटो सेवा बूथ
- फोटो : सर्वेश कुमार
दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर एयरपोर्ट लाइन के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेसशन के यात्रियों के लिए प्री-पेड ऑटो सेवा की शुरुआत की है।
विज्ञापन
इसके साथ ही अब एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को और ऑटोवालों दोनों की ही राहत मिलेगी। इस सेवा के शुरू होने से लाभ ये होगा कि अब ऑटो वाले प्री-पेड सेवा का लाभ उठाने वाले ग्राहकों से मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगे। इस सेवा के अंतर्गत सवारियों को सफर से पहले ही प्रीपेड बूथ पर पैसा जमा कराना होगा और फिर सवारी कर सकेंगे। इस तरह सवारियां ज्यादा किराया वसूलने वालों से बच जाएंगी।
विज्ञापन
वहीं अगर ऑटो वालों की बात करें तो लॉकडाउन के बाद से इन लोगों का जीवनयापन काफी मुश्किल हो गया है। अब जो ऑटोवाले से इस प्रीपेड बूथ से जुड़े होंगे उन्हें कुछ सवारियां तो दिनभर में मिल ही जाएंगी और उसके बदले एक निश्चित रकम भी उन्हें मिलेगी। इस तरह उन्हें सवारियों के लिए ज्यादा इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इस तरह यह सेवा दिल्ली के लोगों और ऑटोवालों दोनों के लिए लाभकारी होगी।
विज्ञापन
In coordination with Delhi Police, DMRC starts Pre-paid Auto Service at Shivaji Stadium. Passengers of Delhi Metro Airport Line can avail Pre-paid Auto Service at Shivaji Stadium from today: Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) pic.twitter.com/nt0NNYvb6P
— ANI (@ANI) September 12, 2020