फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DMRC says 31st December exit from Rajiv Chowk Metro station will not be allowed after 9 PM

31 दिसंबर रात नौ बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो के निकास गेट बंद कर दिए जाएंगे

Mon, 30 Dec 2019 05:17 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 30 Dec 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
DMRC says 31st December exit from Rajiv Chowk Metro station will not be allowed after 9 PM
rajiv chowk - फोटो : अमर उजाला
नए वर्ष के जश्न में शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं होगी। कनॉट प्लेस एरिया में शराब पीकर वाहन चलाने वालों को दबोचने के लिए डॉक्टर तैनात किए जाएंगे। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का निकास गेट मंगलवार रात नौ बजे के बाद बंद कर दिए जाएंगे। नए वर्ष के जश्न के दौरान कनॉट प्लेस समेत नई दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था की कमान तीन डीसीपी संभालेंगे। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि नए वर्ष के जश्न को लेकर पूरी दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बाजार, मॉल्स, रेस्टोरेंट, पब व बार के पास पुलिस तैनात की जाएगी। सभी पीसीआर व रफ्तार बाइक की तैनात की जाएंगी। अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए जाएंगे। 
विज्ञापन


शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस पीसीआर व ट्रैफिक पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग की जाएगी। कनॉट प्लेस में महिला फोर्स की एक कंपनी तैनात की जाएगी। कनॉट प्लेस व इंडिया गेट पर ट्रैफिक के जाने पर प्रतिबंध रहेगा। सीनियर पुलिस अफसर खुद गश्त करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला डीसीपी डा. ईश सिंघल ने बताया कि कनॉट प्लेस में भारी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। सुरक्षा की दृष्टि से कनॉट प्लेस को दो जोन में बांटा गया है। जोन एक में कनॉट प्लेस व संसद मार्ग को रखा गया है। जोन दो में चाणक्यपुरी व बाराखंभा रोड को रखा गया हैं। 


दोनों जोन की सुरक्षा व्यवस्था अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी संभालेंगे। इसके अलावा आतंकी वारदातों को रोकने के लिए सुरक्षा के कदम भी उठाए गए हैं। कनॉट प्लेस इलाके में दो डॉक्टर तैनात किए जाएंगे। एक्ससाइज विभाग की टीमें भी तैनात की जाएंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed