Delhi Metro: मेट्रो कोच में इंस्टा रील्स और डांस वीडियो बनाने पर रोक, DMRC ने कहा- यात्री बनें, परेशानी नहीं
दिल्ली मेट्रो ने कोच के अंदर वीडियो रिकॉर्ड करने पर रोक लगा दी है। दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर कहा कि यात्रा करों, परेशानी मत करो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काफी लोग सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज लाने के लिए तरह-तरह के कारनामें करते हैं। वो ये सब भूल जाते हैं कि उनकी वजह से किसी दूसरे को तकलीफ भी हो सकती है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो के कोच के अंदर इंस्टाग्राम रील बनाने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने कई बार चेतावनी दी कि वो ऐसा न करें, लेकिन किसी पर कोई फर्क नहीं पड़ा। वहीं अब दिल्ली मेट्रो ने कोच के अंदर वीडियो रिकॉर्ड करने पर रोक लगा दी है। दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर कहा कि यात्रा करों, परेशानी मत करो।
मेट्रो में Travel करें
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) March 13, 2023
Trouble नहीं#DelhiMetro pic.twitter.com/heu0osoUSB