DMRC का नया फैसला- अब 2000 रुपये तक करा पाएंगे मेट्रो कार्ड रिचार्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो कार्ड का टॉपअप अब 2000 रुपये तक करा पाएंगे। डीएमआरसी रविवार से यह सुविधा शुरू करने जा रही है। यह सुविधा फिलहाल 31 दिसंबर 2016 तक मिलेगी। फिलहाल दिल्ली मेट्रो कार्ड का अधिकतम टॉपअप 1000 रुपये तक कराया जा सकता था।
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक शनिवार से पुराने 500 रुपये के नोट से टॉपअप बंद कर दिया गया है। अब बड़ी संख्या में लोग 2000 रुपये के नोट लेकर टॉपअप कराने के लिए आ रहे हैं। बाजार में खुले पैसे की किल्लत है।
खुले पैसे यानि 500 व 100 रुपये के नोट की कमी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। टॉपअप लिमिट बढ़ाने का यह आदेश फिलहाल 31 दिसंबर तक लागू होगा। अगर खुले पैसे की किल्लत बरकरार रही तो यह तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है।
बताते चले कि दिल्ली में 27 से 30 लाख यात्री रोजाना मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। मेट्रो में रोजाना चलने वाले यात्रियों में से यह संख्या 70 फीसदी है। इसमें से करीब दो लाख यात्री रोज मेट्रो कार्ड टॉपअप कराते हैं।