फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dmrc organised 200 puppet shows in one and half year

दिल्ली मेट्रो ने डेढ़ साल में कराया 200 पपेट शो

Mon, 12 Dec 2016 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Dec 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
dmrc organised 200 puppet shows in one and half year
डीएमआरसी ने आयोज‌ित क‌िया पपेट शो - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली मेट्रो ने रविवार को अपने 200वां पपेट शो किया। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए जुलाई 2015 मेें इस शो के आयोजन की शुरुआत की गई थी।

विज्ञापन


तब से लेकर अब तक मेट्रो ने कुल 200 पपेट शो कराकर बच्चों से लेकर बड़ों तक को विभिन्न मुद्दों के प्रति जागरूक किया। साथ ही मेट्रो में सुरक्षित सफर के उपाय भी बताए।
विज्ञापन


डीएमआरसी के मुताबिक पपेट शो के दौरान 50 हजार से अधिक स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया है। यह शो मेट्रो स्टेशन के अंदर, केंद्रीय विद्यालयों व सरकारी, निजी स्कूलों में भी कराया गया। प्रत्येक शो का समय 15 मिनट का होता है। सभी शो कठपुतली कॉलोनी के कलाकारों की ओर से प्रस्तुत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमआरसी के मुताबिक वह बच्चों का मेट्रो के साथ जुड़ाव बनाए रखने के लिए पपेट शो के अलावा पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर म्यूजियम भी बनाया है। यहां बच्चों को समय-समय पर विजिट कराने के लिए लाया जाता है। वह इससे मेट्रो के इतिहास निर्माण के दौरान बनाए गए नए कीर्तिमान के बारे में जानते व समझते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed