{"_id":"62d850315e20a27b496a3112","slug":"dmrc-issues-permit-for-300-e-autos-women-will-take-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पहल: 300 ई-ऑटो के लिए परमिट जारी, महिलाएं संभालेंगी कमान; मेट्रो स्टेशनों से अंतिम छोर तक पहुंचना होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पहल: 300 ई-ऑटो के लिए परमिट जारी, महिलाएं संभालेंगी कमान; मेट्रो स्टेशनों से अंतिम छोर तक पहुंचना होगा आसान
Thu, 21 Jul 2022 12:27 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:27 AM IST
सार
डीएमआरसी ने इसके लिए ईटीओ मोटर्स करार किया है। इसमें जीएमआर वरलक्ष्मी फाउन्डेशन और एनजीओ मोवो भी साथ हैं। मोवो संस्था महिला चालकों को प्रशिक्षित करेगी। पहले चरण में द्वारका सेक्टर-9 मेट्रो स्टेशन ई ऑटो सेवाओं की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
ई ऑटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेट्रो स्टेशनों से अंतिम छोर तक की पहुंच (लास्ट माइल कनेक्टिविटी) को और सुलभ बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बुधवार को अगला कदम बढ़ाया। इसके तहत डीएमआरसी ने 300 इलेक्ट्रिक ऑटो के लिए परमिट एक कंपनी को जारी किया। नीले और बैंगनी रंग के 50 ई ऑटो के साथ द्वारका, सेक्टर-9 मेट्रो स्टेशन से अगस्त में यात्री सेवा की शुरुआत की जाएगी। ई ऑटो में चालक और यात्रियों के लिए सीट बेल्ट, एडजेस्टेबल सीट सहित कई और खूबियां भी होंगी। सभी ऑटो की कमान महिलाएं संभालेंगी।
विज्ञापन
डीएमआरसी ने इसके लिए ईटीओ मोटर्स करार किया है। इसमें जीएमआर वरलक्ष्मी फाउन्डेशन और एनजीओ मोवो भी साथ हैं। मोवो संस्था महिला चालकों को प्रशिक्षित करेगी। पहले चरण में द्वारका सेक्टर-9 मेट्रो स्टेशन ई ऑटो सेवाओं की शुरुआत होगी। ईटीओ मोटर्स के दीपांकर तिवारी के मुताबिक, गुजरात के केवड़िया के 100 फीसदी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी शहर में 100 बेराजगार युवतियों को इलेक्ट्रिक ऑटो चलाने के लिए कंपनी की ओर से प्रशिक्षित किया है। अब दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर 300 इलेक्ट्रिक ऑटो तैनात किए जाएंगे ताकि यात्रियों के लिए अंतिम छोर की पहुंच और आसान हो सके।
विज्ञापन
चार्जिंग की नहीं होगी दिक्कत, होंगी और खूबियां भी
ई ऑटो के लिए मेट्रो स्टेशनों, रिहायशी सोसाइटियों, मॉल्स में चार्जिंग पॉइंट्स लगाए गए हैं। ई-ऑटो में यात्री और चालक दोनों के लिए सुरक्षा बेल्ट के साथ एडजस्टेबल सीट, रियर क्रैश गार्ड, सबसे लम्बा व्हीलबेस और एक बार की चार्जिंग में 100 किलोमीटर तक का सफर करने जैसी खूबियां होंगी।
विज्ञापन
मेट्रो के बाद का भी यात्रा का अनुभव होगा सुखद
दिल्ली मेट्रो प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल ने बताया कि शुरुआत में 50 ई-ऑटो अगस्त से द्वारका सेक्टर-9 मेट्रो स्टेशन से संचालित होने की उम्मीद है। धीरे-धीरे दिल्ली के शेष मेट्रो स्टेशनों से भी ई ऑटो की सेवाएं मुहैया की जाएंगी। इससे यात्रियों को सफर में मेट्रो के बाद भी गंतव्य तक पहुंचने के लिए बेहतर यात्रा अनुभव मुहैया करने में सक्षम होंगे। सेवाएं पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल होंगी और विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिए फायदेमंद होंगी। मेट्रो स्टेशनों से उन्हें घर या दफ्तर आने जाने में सुरक्षा की चिंता नहीं सताएगी।