{"_id":"5c58c31abdec22738563e102","slug":"dmrc-can-handle-the-command-of-rapid-metro-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रैपिड मेट्रो की कमान संभाल सकती है डीएमआरसी, कई साल से चल रही घाटे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रैपिड मेट्रो की कमान संभाल सकती है डीएमआरसी, कई साल से चल रही घाटे में
Tue, 05 Feb 2019 04:26 AM IST
राजेश सैनी
अरुण कुमार, नई दिल्ली
अरुण कुमार, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 05 Feb 2019 04:26 AM IST
विज्ञापन
रैपिड मेट्रो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों को बेहतर और हाईटेक सुविधाएं मुहैय्या करवाने के लिए गुरुग्राम में चलाई गई रैपिड मेट्रो कई साल से घाटे का सौदा साबित हो रही है। रैपिड मेट्रो का संचालन कर रही निजी कंपनी के आर्थिक नुकसान के चलते हरियाणा सरकार ने इस प्रोजेक्ट की कमान डीएमआरसी को सौंपने पर सहमति दे दी है। राजधानी में 327 किमी के दायरे में मेट्रो का सफल संचालन कर रही डीएमआरसी पर हरियाणा सरकार भरोसा कर रैपिड रेल की कमाई को सुधारने का कदम उठा रही है। डीएमआरसी मंगलवार (आज) को रैपिड मेट्रो की कमान अपने हाथों में ले सकती है।
डीएमआरसी सूत्रों के मुताबिक, रैपिड मेट्रो की कमान संभालने के संबंध में हरियाणा सरकार को डीएमआरसी द्वारा दिए गए प्रस्ताव को सहमति मिल गई है। 5 फरवरी यानी आज इस प्रोजेक्ट को डीएमआरसी द्वारा अपने हाथों में लिए जाने की खबर है, लेकिन डीएमआरसी ने इस संबंध में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, सूत्रों की मानें तो इस सप्ताह के भीतर डीएमआरसी रैपिड मेट्रो की कमान अपने हाथों में लेगी। इससे पहले डीएमआरसी ने 2013 में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की कमान संभाली थी।
यह दूसरा मौका होगा, जब डीएमआरसी प्राइवेट ऑपरेटर से मेट्रो ऑपरेशन की कमान अपने हाथों में लेगी। सूत्रों के मुताबिक, डीएमआरसी रैपिड मेट्रो के स्टाफ को शुरुआती तीन महीने के लिए अपने साथ जोड़ेगी। इस बीच इन कर्मचारियों को पहले से मिल रहे वेतन के समान वेतन दिया जाएगा। तीन महीने के बाद रैपिड मेट्रो के कुछ स्टाफ को डीएमआरसी में नियमित रूप से संविदा पर भी रखा जा सकता है। रैपिड मेट्रो के किराये और टाइमिंग आदि में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
रैपिड मेट्रो के हैं 11 स्टेशन
रैपिड मेट्रो को हरियाणा सरकार ने पीपीपी मॉडल के तहत शुरू किया था। इसके तहत गुरुग्राम के सेक्टर 55-56 से फेज-2 के बीच मेट्रो का एक रिंग बनाया गया था। कुल 12 किमी लंबे इस कॉरिडोर पर 11 स्टेशन हैं। इनमें सेक्टर 55-56, सेक्टर-54 चौक स्टेशन, वीवो सेक्टर 53-54 स्टेशन, सेक्टर 42-43 स्टेशन, फेज-1 स्टेशन, सिकंदरपुर स्टेशन, फेज-2 स्टेशन, बेलवेडेयर टावर, साइबर सिटी, मौलसरी एवेन्यू और फेज-3 शामिल हैं।