मेट्रो कार्ड यूज करते हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो के स्मार्ट कार्ड से सफर करना है तो पहली बार अधिक रकम चुकानी होगी। अब बुधवार से कार्ड के लिए कम से कम 150 रुपये चुकाने होंगे।
अभी तक यह 100 रुपये में मिल जाता था। इसमें पचास रुपये वापस होने वाली सिक्योरिटी मनी भी होती है।
डीएमआरसी के अनुसार, स्मार्ट कार्ड में वैल्यू एड और रिफंड के नियमों बदलाव किया गया है। तर्क है कि अधिकांश यात्री स्मार्ट कार्ड से सफर करते हैं।
बढ़ेगा रिचार्ज, मिलेंगी सुविधाएं
मेट्रो के फेस-3 का निर्माण पूरा होने पर किराए के लिए अधिक खर्च करने होंगे। कॉरिडोर की लंबाई बढ़ जाएगी। रिचार्ज राशि बढ़ाए जाने से यात्रियों को लाभ मिलेगा, क्योंकि कतार में बार-बार खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
डीएमआरसी प्रवक्ता के अनुसार, रिचार्ज 200 रुपये से शुरू होगा जो कि 100 रुपये के हिसाब से बढ़ता जाएगा। वहीं वेबसाइट से न्यूनतम वैल्यू ऐड 100 रुपये और फिर 50 रुपये के हिसाब से रिचार्ज कर सकेंगे।
डीएमआरसी अधिकारियों का कहना है कि कार्ड वापस करने की प्रक्रिया राशि अभी पांच रुपये है, जिसे बढ़ाकर 20 रुपये इसलिए किया गया है, ताकि बार-बार वापसी और खरीद में कमी लाई जा सके। अब नए कार्ड की की वैधता भी 10 साल कर दी गई है।
कार्ड के फायदे व खासियत
करीब 65 लाख लोगों ने स्मार्ट कार्ड खरीदे हुए हैं। रोजाना 25 लाख यात्री मेट्रो में सफर करते हैं। इनमें से 70 फीसदी स्मार्ट कार्ड से सफर करते हैं।
कार्ड खरीदने वाले यात्री को किराए में 10 फीसदी की छूट और टोकन की लाइन में नहीं लगने की आजादी के चलते इसका इस्तेमाल बढ़ा है। दिल्ली मेट्रो कॉन्टैक्टलेस स्मार्ट कार्ड और टोकन शुरू करने वाली विश्व का पहली मेट्रो है।
स्मार्ट कार्ड की लाइफ 50 हजार बार ट्रांजिक्शन या फिर अब अधिक 10 साल की है। बस पास की तरह यह अहस्तांतरणीय नहीं है, बल्कि परिवार का कोई सदस्य या जानकार इसका इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि एक कार्ड से एक बार में एक ही व्यक्ति सफर कर सकता है।