{"_id":"6abe6d4150344d1ca002e6f4","slug":"dmc-website-down-doctors-face-increased-difficulty-in-updating-certificates-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-157476-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीएमसी की वेबसाइट ठप, डॉक्टरों के प्रमाणपत्र अपडेट कराने में बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीएमसी की वेबसाइट ठप, डॉक्टरों के प्रमाणपत्र अपडेट कराने में बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) की वेबसाइट के काम नहीं करने से डॉक्टरों को अपने पंजीकरण और प्रमाणपत्र से जुड़ी सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वेबसाइट के गैर-कार्यशील होने के कारण डॉक्टर न तो नए प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर पा रहे हैं और न ही पहले से जारी डीएमसी प्रमाणपत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, जैसे एमडी को अपडेट करा पा रहे हैं। इस समस्या को लेकर लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द वेबसाइट की तकनीकी समस्या दूर करने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि इस समय बड़ी संख्या में डॉक्टर अपनी पोस्टग्रेजुएट डिग्री को डीएमसी प्रमाणपत्र में शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी करना चाहते हैं, लेकिन वेबसाइट की सेवाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। डॉक्टरों ने संबंधित अधिकारियों से मामले को तत्काल प्राथमिकता के आधार पर देखने और वेबसाइट की सभी जरूरी सेवाओं को जल्द बहाल करने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि यदि वेबसाइट जल्द शुरू नहीं हुई तो कई डॉक्टरों को अपने दस्तावेज अपडेट कराने और भर्ती प्रक्रिया के दौरान जरूरी प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने में परेशानी हो सकती है।