आज फोर्टिस जाएगी डीएमसी की टीम, डॉक्टरों ने कर दी थी गलत पैर की सर्जरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोर्टिस अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही का मामला मीडिया में सामने आने के बाद दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) ने संज्ञान लेते हुए अस्पताल को नोटिस भेजा है। शुक्रवार को डीएमसी की तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए अस्पताल जाएगी। मंगलवार को फोर्टिस अस्पताल के चिकित्सकों ने एक युवक के दाएं पैर की जगह बाएं पैर की सर्जरी कर दी थी।
दिल्ली मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. गिरीश त्यागी ने बताया कि शालीमार बाग फोर्टिस अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के आधार पर मामले में संज्ञान लेते हुए अस्पताल को नोटिस भेजा गया है।
डॉ. त्यागी ने बताया कि तीन चिकित्सक होंगे, जो सर्जरी में शामिल चिकित्सकों और कर्मचारियों के अलावा अस्पताल प्रबंधन से भी सवाल व जवाब करेंगे। इसके अलावा मरीज की जांच रिपोर्ट का भी आकलन किया जाएगा।
शुक्रवार को होगी सर्र्जरी
जरूरत पड़ने पर पीड़ित परिवार और मरीज से भी बातचीत की जाएगी। सबसे बातचीत के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट में अस्पताल की गलती पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को होगी सर्र्जरी
वहीं बृहस्पतिवार को युवक के दाएं पैर की सर्जरी की जानी थी, लेकिन सर्जरी नहीं हो पाई। पीड़ित रवि के पिता राम करण राय ने बताया कि चिकित्सक आज यह तय नहीं कर पाए कि एड़ी में स्कूटर लगाना है कि प्लास्टर करना है।
लिहाजा, अब शुक्रवार को अंतिम निर्णय होगा। ज्ञात हो कि अशोक विहार निवासी रवि राय बीते रविवार को अपने घर में सीढ़ियों से फिसल गया था, जिसमें उसके दाएं पैर की एड़ी में फ्रैक्चर आ गया था। जांच के बाद चिकित्सकों ने बाएं पैर की सर्जरी कर दी, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और फिर युवक को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।