फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DM-pollution officer summoned to court on the wrong answer.

हाईकोर्ट को गलत जवाब पर डीएम-प्रदूषण अधिकारी तलब

Thu, 23 Jul 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Thu, 23 Jul 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
DM-pollution officer summoned to court on the wrong answer.
आरटीआई के जवाब में अक्सर 'लागू नहीं' लिखकर देने वाले प्रशासन को हाईकोर्ट को ऐसा ही जवाब देना भारी पड़ गया। प्रदूषण फैला रहीं फैक्ट्रियों के मामले में बनाई गई रिपोर्ट में स्पष्ट जवाब नहीं देने पर कोर्ट ने डीएम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को तलब किया है।
विज्ञापन


सुनवाई 12 अगस्त को इलाहाबाद में है। गाजियाबाद में कपड़े रंगाई की 178 फैक्ट्रियों से निकलते प्रदूषित पानी के संबंध में वकील राजकुमार कौशिक ने जनहित याचिका दाखिल की थी।
विज्ञापन


याचिका में बिना एफ्युलेंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) के फैक्ट्रियों का पानी नदी और नालों में बहाने की शिकायत की गई थी। इस संबंध में हाईकोर्ट ने 22 अप्रैल 2015 को आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में कोर्ट ने गाजियाबाद डीएम से अप्रैल के आदेशों को लागू करने के संबंध में प्रगति रिपोर्ट मांगी थी। इस रिपोर्ट को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया था।

डीएम की ओर से दाखिल की रिपोर्ट में 'लागू नहीं' लिखा होने पर कोर्ट ने स्पष्ट मतलब जानना चाहा।  और पूछा कि क्या फैक्ट्रियों को रंगीन, हानिकारक पानी फेंकने की आजादी है? क्या आदेश इन पर लागू नहीं हैं?


डीएम विमल कुमार शर्मा और पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी पारस नाथ ने बताया कि अभी तक उन्हें कोर्ट आदेश की प्रति नहीं मिली है। साथ ही कोर्ट ने गाजियाबाद एसएसपी को पीआईएल दाखिल करने वाले राजकुमार कौशिक की जान की सुरक्षा के निर्देश दिए हैं।

याचिकाकर्ता ने बताया कि एक विधायक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। ऐसे में हाईकोर्ट ने मामले को संज्ञान लेकर आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed