{"_id":"7d4b891987aef399eb7f86595f9aebaa","slug":"dm-orders-uri-apart-schools-are-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आदेशों की उड़ी धज्जियां, स्कूल खुले रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आदेशों की उड़ी धज्जियां, स्कूल खुले रहे
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 21 Jul 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीएम ने जिले के सभी सरकारी स्कूल, पब्लिक स्कूल, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों को 24 जुलाई तक के लिए बंद करने का आदेश दिया है। डीएम के इस आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए प्रताप विहार, डासना और एनएच 58 पर कई इंजीनियरिंग कॉलेज खुले रहे।
विज्ञापन
सावन मास की शिवरात्रि में भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए लाखों की संख्या में कांवड़ियें उमड़ते हैं। सुरक्षा की दृष्टिकोण से जिला प्रशासन एनएच 58 समेत शहर के तमाम स्कूल-कॉलेज को इस दौरान बंद करता है।
विज्ञापन
यह कार्य प्रतिवर्ष होता है। इस वर्ष भी डीएम विमल कुमार शर्मा ने शहर के सभी प्राइवेट, सरकारी, सरकारी मान्यता प्राप्त, परिषदीय और इंजीनियरिंग कॉलेजों को बंद करने के आदेश बीती शनिवार को जारी किए थे।
विज्ञापन
प्रशासन के आदेशों के विपरीत सोमवार को कई स्कूल खुले रहे। मेरठ रोड स्थित आरकेजीआईटी कॉलेज की बस को सुबह राजनगर एक्सटेंशन से पहले रोक दिया गया।
कॉलेज के डायरेक्टर डा. सोम शेखर का कहना है कि कॉलेज 28 जुलाई तक बंद हैं। केवल टीचिंग स्टॉफ को ही बुलाया जा रहा है। इधर टीचरों के सामने परेशानी है कि वह कॉलेज कैसे पहुंचे। यह स्थिति एनएच 58 रोड पर स्थित अधिकतर कॉलेजों की है।