फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DM and DSO give old lady stove and cylinder

बारिश से नहीं जल रहा था महिला का चूल्हा, डीएम के इस फैसले से नसीब होने लगा खाना

Sun, 29 Jul 2018 04:01 AM IST
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 29 Jul 2018 04:01 AM IST
विज्ञापन
DM and DSO give old lady stove and cylinder

आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक परिवार का चूल्हा बारिश से भीग जाने के कारण चार दिन तक जल नहीं पाया। जहांगीर पुर कस्बा निवासी परिवार में दो नाबालिग बच्ची, मजदूर पिता व दिव्यांग दादा है। पूरे परिवार को भोजन की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं, एक जागरूक नागरिक मंजीत मलिक ने फोन कर जिलाधिकारी को पूरे मामले से अवगत करवाया। बीएन सिंह ने तुरंत संज्ञान लिया।

विज्ञापन


उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) आर एन यादव को भेजकर परिवार के लिए कनेक्शन कराकर चूल्हे, सिलेंडर और पाइप की व्यवस्था करवाई। स्वामी पाड़ा निवासी मुंशी सिंह को आंखों से ठीक से नहीं दिख पाता। उनका बेटा किशन मजदूरी करता है। किशन की दो बेटियां मुस्कान (12) और नंदनी (10) परिवार का खाना बनाती हैं।
विज्ञापन


मां रेखा की आठ साल पहले मौत हो चुकी है। आर्थिक हालत ठीक नहीं होने की वजह से बच्चियां मिट्टी के चूल्हे पर भोजन बनाती थीं। तेज बारिश के कारण चूल्हा भीग गया। मंजीत मलिक ने परिवार की स्थिति देखकर जिलाधिकारी को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष प्रयास से कराया कनेक्शन 
निर्देश मिलते ही डीएसओ ने स्थानीय गैस एजेंसी से संपर्क किया। परिवार में कोई महिला नहीं थी, जबकि  उज्जवला योजना के तहत महिला को कनेक्शन देने की व्यवस्था है। बावजूद अधिकारियों के विशेष प्रयास के चलते दादा मुंशी सिंह के नाम पर घरेलू गैस कनेक्शन दिया गया। डीएसओ आरएन यादव का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति और समस्या के मद्देनजर ऐसा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed