{"_id":"574853794f1c1b2f076910e4","slug":"dl-should-form-the-secretariat-will-take-the-single-window-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":" डीएल फार्म चाहिए तो सचिवालय के एकल विंडो से लेना पड़ेगा थैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएल फार्म चाहिए तो सचिवालय के एकल विंडो से लेना पड़ेगा थैला
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 28 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का फॉर्र्म खरीदने वालों को जिला प्रशासन द्वारा जबरन कपड़े का थैला बेचा जा रहा है। अगर कोई थैला लेने से इनकार करता है तो उसे फॉर्म नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि 50 रुपये के फॉर्म को 60 रुपये में थैले सहित दिया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा गुड़गांव में पॉलिथीन के इस्तेमाल को नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें रेड क्रॉस सोसायटी विशेष भूमिका निभा रही है। लोगों को कपड़े के थैले के इस्तेमाल के प्रति जागरूक करने के लिए लघु सचिवालय में इसे बेचने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
मगर अब यह अभियान अपने रास्ते से भटकता दिखाई दे रहा है। एकल विंडों पर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस फॉर्म खरीदने वालों को जबरन कपड़े का थैला बेचा जा रहा है। लघु सचिवालय में इस फॉर्म को लेने पहुंचे रोहित का कहना है कि जब उन्होंने थैला नहीं लिया तो उन्हें फार्म नहीं दिया गया।
विज्ञापन
फॉर्म खरीदने पहुंचे अमित का कहना है कि कपड़े के थैले के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने का जो तरीका प्रशासन ने अख्तियार किया है वह ठीक नहीं है। इस मामले में जब जिला उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल अटैंड नहीं की।