फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DJB President Saurabh Bhardwaj said Yamuna lying dry Haryana is not leaving Delhi part of water

लगाया आरोप: डीजेबी अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज बोले- सुखी पड़ी यमुना, हरियाणा नहीं छोड़ रहा दिल्ली के हिस्से का पानी

Fri, 10 Jun 2022 08:52 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 10 Jun 2022 08:52 PM IST
सार

वहीं यमुना नदी में लगातार घटते जलस्तर पर दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार की ओर से दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। वजीराबाद बैराज में जलस्तर सामान्य 674.5 फुट से घटकर इस साल के न्यूनतम स्तर 667.70 फुट पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
DJB President Saurabh Bhardwaj said Yamuna lying dry Haryana is not leaving Delhi part of water
आप विधायक सौरभ भारद्वाज - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार से यमुना नदी में पानी छोड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यमुना नदी का जलस्तर लगातार घटता जा रहा है। इस कारण हरियाणा सरकार से निवेदन है कि थोड़ा और जल छोड़ दे। इससे दिल्ली के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


वहीं यमुना नदी में लगातार घटते जलस्तर पर दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार की ओर से दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। वजीराबाद बैराज में जलस्तर सामान्य 674.5 फुट से घटकर इस साल के न्यूनतम स्तर 667.70 फुट पर पहुंच गया है। उन्होंने भी यमुना नदी में हरियाणा सरकार से अतिरिक्त जल छोड़ने का आग्रह किया।
विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को वजीराबाद बैराज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा से कम पानी आने के बावजूद दिल्ली जल बोर्ड की ओर से राजधानी निवासियों को पेयजल उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस कड़ी में वजीराबाद बैराज में जितना भी पानी है उसका इस्तेमाल ट्रीटमेंट के जरिए किया जा रहा है। इसके अलावा वजीराबाद बैराज में टेंपरेरी वॉटर मास्टर मंगाई गई है। बैराज पर 700-800 मीटर के वर्ग में फैले पानी को एकत्रित किया जा रहा है और फिर नए फ्लोटिंग पंप के माध्यम से लेकर पानी को ट्रीट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के अधिकांश इलाकों में पेयजल आपूर्ति पर असर दिख रहा है। पानी के इस संकट की प्रमुख वजह वजीराबाद बैराज है, जहां से दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में पानी जाता है। इस बैराज में लगातार जल स्तर कम हो रहा है। वजीराबाद बैराज में यमुना नदी का पानी हरियाणा से होकर आता है और वजीराबाद बैराज पर जलस्तर लेवल यह दिखाता है कि हरियाणा से कितना पानी दिल्ली की तरफ छोड़ा जा रहा है।

हरियाणा से यमुना में बिल्कुल भी पानी नहीं छोड़ा जा रहा

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा से यमुना नदी में बिल्कुल भी पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। पल्ला में यमुना नदी पूरी तरह से सूख गई है। लोग यमुना नदी के तल में क्रिकेट खेल रहे हैं और वहां पर गाड़ी चलाना सीख रहे हैं। इस कारण दिल्ली में करीब 100 एमजीडी पानी की आपूर्ति कम हो रहा है, जबकि रोजाना करीब एक हजार एमजीडी पानी की आपूर्ति की जाती थी और आज 900 एमजीडी से भी कम पानी की आपूर्ति हो रही है। वर्तमान में करीब 100 एमजीडी से ज्यादा पानी की कमी दिल्ली में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed