तो असल जिंदगी में टीचर बनेगी ये हिरोइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में यूथ कॉन्फ्रेंस चल रही है। इसमें शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा आपको असल जिंदगी में टीचिंग करते दिखेंगी। इस दौरान उनके लेक्चर का टॉपिक होगा "इन द 'आई' ऑफ द स्टॉर्म"।
इसके अंतरगत वह छात्रों को एडवांस स्टडी, प्रोग्रेस, ग्लोबलाइजेशन, रैपिड कम्यूनिकेशन जैसे विषयों पर तकनीकी जानकारी देंगी। साथ ही साथ भीड़ में कैसे अपने खुद को साबित करें, कैसे सूचनाओं के जंगल से अपने काम की जानकारी निकालें आदि विषयों पर छात्रों से बातचीत करेंगी।,
यही नहीं, वे छात्रों को पर्सनॉलिटी डेवलपमेंट के बारें में बताएंगी। वह बताएंगी कि कैसे छोटी-छोटी बातों के प्रति जागरूक होकर हम अपने स्वभाव, अपने बातचीत के तरीके में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकते हैं।
इस मौके वह छात्रों से बातचीत कर अपने अनुभवों के आधार पर अपनी सफलता का राज बताएंगी। यही नहीं, वह छात्रों से अपने जीवन के कुछ सफलता के मंत्र भी शेयर करेंगी। शुक्रवार को इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता पेरश रावल ने भी एसआरसीसी के छात्रों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर छात्रों को आगे बढ़ने के रास्ते बताए।
यूथ कॉन्फ्रेंस में पहुंचे वित्तमंत्री अरुण जेटली
समय बदल गया है राजनीति में उपनाम अब मायने नहीं रखता है। अन्य क्षेत्रों में भी उपनाम के कोई मायने नहीं रह गए हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई प्रतिष्ठित परिवार से है और दूसरा किसी कम प्रतिष्ठित परिवार से आया है। राजनीति पर निशाना साधते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने यह बात एसआरसीसी कॉलेज में यूथ कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन अवसर पर कही। कॉन्फ्रेंस 22 से 23 अगस्त तक चलेगी।
बृहस्पतिवार को कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जेटली ने कहा कि आज दुनिया अलग प्रकार के अवसर प्रदान कर रही है। बीते कुल सालों में अर्थव्यवस्था में कमी आई है। कम विकास के कारण रोजगार के अवसर सिकुड़ गए हैं। उन्होंने छात्रों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में ढांचागत सुधारों की कमी को भी उजागर किया। एसआरसीसी के पूर्व छात्र जेटली ने एसआरसीसी से जुड़े होने पर खुशी जताई। उन्होंने व्यापार और वाणिज्य को अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का बड़ा हिस्सा बताया।
बतौर रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भारत एक अशांत पड़ोस के बीच है। रक्षा तैयारी शांति के लिए सबसे अच्छी गारंटी है। भारत दुनिया में हथियारों का सबसे बड़ा खरीदार है और इस स्थिति को बदलने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन व कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के अध्यक्ष अजय श्रीराम और कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर पीसी जैन ने उन्हें सम्मानित किया।