फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Diwali Special trains Phunchaangi home.

दिवाली पर स्पेशल ट्रेनें पहुंचाएंगी घर

Thu, 29 Oct 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 29 Oct 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Diwali Special trains Phunchaangi home.
दिवाली पर ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने देहरादून के लिए एसी स्पेशल और आनंद विहार से गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
विज्ञापन


देहरादून स्पेशल 10 से 15 नवंबर के बीच दोनों ओर से दो-दो ट्रिप लगाएगी। गाजियाबाद में भी इस ट्रेन का स्टापेज दिया गया है। ऐसे में दिवाली पर गाजियाबाद से हरिद्वार, जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


नार्दन रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि दिल्ली-देहरादून के बीच चलने वाली यह एसी स्पेशल (04053) दिल्ली जंक्शन से दोपहर 2:40 बजे चलेगी और उसी दिन रात 10 बजे देहरादून पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


(04054) देहरादून से सुबह 6:45 बजे चलेगी और उसी दिन दोपहर 1:50 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में एक कोच एसी फर्स्ट, चार कोच एसी सेकेंड और 6 कोच एसी थर्ड श्रेणी के होंगे।

दिल्ली से चलकर यह ट्रेन गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार के स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन का संचालन विशेष तौर से दिवाली पर यात्रियों की सहूलियत के लिए किया जाएगा।

दूसरी स्पेशल ट्रेन आनंद विहार-गोरखपुर के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 050545 गोरखपुर से 3 नवंबर से 24 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। गोरखपुर से यह ट्रेन दोपहर 3:00 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

पांच सौ विशेष बसें देंगी राहत

दिवाली की भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश व राजस्थान परिवहन दिवाली से दो दिन पहले यानी 9 व 10 नवंबर को करीब पांच सौ विशेष बसों को सड़क पर उतारने जा रहा है।


दरअसल, दिवाली के कारण दिल्ली से देश के विभिन्न इलाकों को जाने वाली इंटरस्टेट बस सेवा की अधिकतर बसों में अक्तूबर के दूसरे हफ्ते तक बुकिंग फुल हो गई। ऐसे में यात्रियों की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed