फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Diwali special decorative items are being sold in abundance in the markets of Delhi

Diwali 2023: पानी में जगमगाने वाले दीये और झरने वाली लड़ियां कर रहीं आकर्षित, लोग जमकर कर रहे खरीददारी

Tue, 07 Nov 2023 04:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 07 Nov 2023 04:44 AM IST
सार

पानी से जलने वाले दीये की मांग सबसे अधिक है। इस दीये की कीमत 60 रुपये हैं। इसके अलावा बाजार में झरने वाली लड़ियां भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 

विज्ञापन
Diwali special decorative items are being sold in abundance in the markets of Delhi
पानी में जगमगाते दीये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में बाजारों में दिवाली स्पेशल सजावटी सामानों की जमकर बिक्री हो रही है। खासतौर से पानी से जलने वाले दीये की मांग सबसे अधिक है। इसके अलावा बाजार में झरने वाली लड़ियां भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

विज्ञापन


इसमें हरे, पीले, नीले, गुलाबी, मल्टी कलर अपनी ओर लोगों को आकर्षित कर रही है। कुछ लाइटें ऐसी भी हैं, जिन्हें रिमोट से भी कंट्रोल किया जा सकता है। सदर बाजार, भागीरथ पैलेस समेत अन्य बाजारों में लोग बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए आ रहे हैं। हर तरफ रंग-बिरंगे झालर, झूमर, स्टील कैंडल, मक्खी लाइट, मोमबत्ती लाइट छाई हुई है।
विज्ञापन


पानी में डालने पर बुझते नहीं हैं
दूर-दूर से लोग दीपावली को लेकर अपने घरों को सजाने के लिए सामान खरीदने आ रहे है। इस दीये की कीमत 60 रुपये हैं। सदर बाजार में दीये बेच रहे संतोष कुमार ने बताया कि इस बार पानी के दीये की मांग अधिक है। सुबह सामान लाते हैं तो दिन तक खत्म हो जाता है। इसके लिए लोग पहले से ऑर्डर दे रहे हैं। इनकी सबसे खास बात यह है कि यह पानी में डालने पर बुझते नहीं हैं। नजफगढ़ से खरीदारी करने आए मोहित सैनी ने बताया कि दीयों की कीमत भी कोई ज्यादा नहीं है। आम दिये के मुकाबले यह सजावट के लिए बेहतर विकल्प है। विक्रेता रघुवीर दयाल ने बताया कि झरने वाली लड़ियां इस बार बाजार में नया सजावट का सामान आया है। यह 10 फुट की है और इसकी कीमत 300 रुपए हैं। यह दिखने में एक दम पेड़ की पत्तियों जैसी लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलईडी के कारण बिजली की खपत होती है कम
दुकानदार पंकज कुमार बताते है कि सभी रंग-बिरंगी लड़ियों में एलईडी बल्ब लगे हुए हैं। इस कारण बिजली की खपत कम होती है और रोशनी भी ज्यादा देती है। दीपावली पर घरों को आकर्षक दिखने के लिए लाइट बनाई गई है सभी लाइट में एलईडी बल्ब का प्रयोग किया गया है। जो घरों की सुंदरता में चार चांद लगाएगी।


20 से 30 फीसदी तक बढ़ी कीमतें
दुकानदार रमेश ने बताया कि गत वर्ष की तुलना सभी लाइटें की दर में 20 से 30 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। ट्रांसपोर्टिंग व चाइना से लाइट आने से कीमत में इजाफा हुआ है। इसके अलावा स्वदेशी लाइटों की मांग अधिक है। यह टिकाऊ भी है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed