फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Diwali fireworks spoil Delhi air quality AQI may cross 400

संकट में सांसें: अगर ऐसा हुआ तो टूट जाएगा दिल्ली में प्रदूषण का चार साल का रिकॉर्ड, AQI पहुंच जाएगा 400 पार

Mon, 28 Oct 2024 06:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 28 Oct 2024 06:03 PM IST
सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक बुधवार से हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। ऐसे में पूर्वानुमान है कि इस बार दिवाली के अगले दिन हवा गंभीर श्रेणी में जा सकती है।

विज्ञापन
Diwali fireworks spoil Delhi air quality AQI may cross 400
दिल्ली में टूट सकता है प्रदूषण का चार साल का रिकॉर्ड - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में वायु गुणवत्ता बेहद खराब है। ऐसे में दिवाली के दिन आतिशबाजी हवा की सेहत और बिगाड़ सकती है। दिवाली से पहले ही वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब है। जबकि बीत दो वर्ष में दिवाली से पहले हवा खराब श्रेणी में थी। इसमें 2023 में एक्यूआई 220 और 2022 में 259 एक्यूआई दर्ज किया गया था। यह खराब श्रेणी में है। जबकि इस बार दिवाली से पहले ही लगातार तीन दिन से एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक बुधवार से हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। ऐसे में पूर्वानुमान है कि इस बार दिवाली के अगले दिन हवा गंभीर श्रेणी में जा सकती है।

विज्ञापन

ऐसे में अगर जमकर आतिशबाजी होती है तो यह चार साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। दिवाली के दिन 2020 में हवा गंभीर थी। इस बार यह परिस्थिति बनने आशंका है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार दिवाली अक्तूबर माह में है और इस माह में एक भी दिन बारिश दर्ज नहीं की गई है। इस मौसमी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। ऐसे में लोगों को इस बार दिवाली के दिन गंभीर श्रेणी की हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली के दिन एक्यूआई
वर्ष एक्यूआई
2023 218 (12 नवंबर)
2022 312 (24 अक्तूबर)
2021 382 (4 नवंबर)
2020 414 (14 नवंबर)
2019 337 (27 नवंबर)
2018 281 (7 नवंबर)
2017 319 (19 अक्तूबर)
2016 431 (31 अक्तूबर)
2015 343 (11 नवंबर)
विज्ञापन

दिवाली के अगले दिन कितना रहा एक्यूआई
वर्ष एक्यूआई
2023 358 (13 नवंबर)
2022 302 (25 अक्तूबर)
2021 462 (5 नवंबर)
2020 435 (15 नवंबर)
2019 368 (28 नवंबर)
2018 390 (8 नवंबर)
2017 403 (20 अक्तूबर)
2016 445 (31 अक्तूबर)
2015 360 (12 नवंबर)

(नोट : यह आंकड़े सीपीसीबी के हैं)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed