{"_id":"68f70236349c4fa3070aa428","slug":"diwali-2025-delhi-fire-service-received-400-calls-on-diwali-no-major-accidents-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali 2025: दिवाली पर दिल्ली अग्निशमन सेवा को आए 400 कॉल, कोई बड़ी दुर्घटना नहीं; दमकलकर्मी रात भर रहे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali 2025: दिवाली पर दिल्ली अग्निशमन सेवा को आए 400 कॉल, कोई बड़ी दुर्घटना नहीं; दमकलकर्मी रात भर रहे तैनात
Tue, 21 Oct 2025 09:18 AM IST
शाहरुख खान
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 21 Oct 2025 09:18 AM IST
सार
दिल्ली में दिवाली की रात अग्निशमन सेवा को करीब 400 कॉल आए। गनीमत यह रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। रात भर दमकलकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
Delhi Fire
- फोटो : ANI
विस्तार
राजधानी दिल्ली में दिवाली की रात अग्निशमन सेवा को करीब 400 आपातकालीन कॉल आए। सोमवार की रात 12 बजे तक आग लगने की कुल 269 कॉल आईं, जबकि सुबह 6 बजे तक लगभग 400 कॉल आईं। दिल्ली के सभी अग्निशमन केंद्रों पर रात भर दमकलकर्मी तैनात रहे।
सभी कॉल पर तुरंत कार्रवाई की गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने यह जानकारी दी है। एक अधिकारी ने बताया कि किसी भी बड़ी दुर्घटना की सूचना नहीं मिली, जिसमें जान-माल का नुकसान या गंभीर चोटें शामिल हैं।
पूरे त्योहार के दौरान विभाग हाई अलर्ट पर रहा और शहर भर में सभी दमकल केंद्रों और त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को तैनात किया गया। हमें आधी रात तक आग लगने की 269 कॉल मिलीं। सौभाग्य से, कोई बड़ी घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
ज्यादातर कॉल पटाखों और दीयों से लगी छोटी-मोटी आग से संबंधित थीं। अग्निशमन सेवा ने पहले ही अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी थीं और यह सुनिश्चित किया था कि सभी वाहनों और अग्निशमन उपकरणों की जांच की जाए और उन्हें त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार रखा जाए।
अधिकारी ने कहा कि त्योहार के दौरान जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही विस्तृत योजना बनाई गई थी। दिल्ली अग्निशमन सेवा दिवाली के दौरान आग से संबंधित घटनाओं से निपटने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि पिछले साल दिवाली की रात को डीएफएस को 200 से अधिक कॉल प्राप्त हुई थीं।