फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Diwali 2023 Laddu and Jalebi shaped candle is attracting customers attention

Diwali 2023: लड्डू-जलेबी आकार की मोमबत्ती ग्राहकों का खींच रही ध्यान, जलाने पर भी मिठाइयों की तरह आती है खुशबू

Mon, 30 Oct 2023 09:13 AM IST
आकाश दुबे नितिन, अमर उजाला, नई दिल्ली
नितिन, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 30 Oct 2023 09:13 AM IST
सार

सदर बाजार, भागीरथ पैलेस, बताशा मार्केट समेत अन्य बाजारों में इसकी सबसे ज्यादा मांग हैं। इससे खरीदारों के साथ दुकानदार भी खुश हैं।

विज्ञापन
Diwali 2023 Laddu and Jalebi shaped candle is attracting customers attention
जलेबी-लड्डू आकर की मोमबत्तियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली करीब है, ऐसे में बाजार में इन दिनों लड्डू व जलेबी के आकार वाली मोमबत्तियां खरीदारों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। यह आम मोमबत्ती के नए विकल्प के रूप में सामने आई है। 

विज्ञापन


सदर बाजार, भागीरथ पैलेस, बताशा मार्केट समेत अन्य बाजारों में इसकी सबसे ज्यादा मांग हैं। इससे खरीदारों के साथ दुकानदार भी खुश हैं। इसमें खास बात यह है कि इन्हें जलाने पर इनसे लड्डू व जलेबी की महक आती है। यह मोमबत्ती बच्चों व महिलाओं को खूब पसंद आ रही है।

विज्ञापन

बदरपुर से खरीदारी करने आई सिमरन ने बताया कि मोमबत्ती व मिट्टी के दीपक का ही दीपावली में महत्व होता है। इसे बच्चे व युवा खूब अच्छे से जान रहे हैं। रोशनी के त्योहार का असली मजा मोमबत्ती से ही है, न कि इलेक्ट्रॉनिक लड़ियों से। वे कहती है कि इस बार वह दीपावली से पूर्व अपने रिश्तेदारों को यह मोमबत्ती उपहार के रूप में देंगी।

दूर-दूर से आ रहे लोग खरीदारी करने 
चांदनी चौक स्थित बताशा मार्केट में लोग दूर-दूर से खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। लड्डू मोमबत्ती 110 रुपये पीस व जलेबी मोमबत्ती 125 रुपये की कीमत में बिक रही हैं। दुकानदार रिंकू ने बताया कि ग्राहकों की मांग के चलते इस बार नई मोमबत्तियां बाजार में आई हैं। यह मोमबत्ती प्रदूषण नहीं करती और यह स्वदेशी हैं। इन विशेष प्रकार की मोमबत्तियों ने कमाई पहले से और बढ़ा दी है। भागीरथ पैलेस में मोमबत्ती बेच रहे विकास ने बताया कि यह मोमबत्ती राजस्थान व हरियाणा से आ रही हैं। ये मोमबत्ती खूब बिक रही है। सुबह सामान लाते हैं तो दोपहर या शाम तक स्टॉक खत्म हो जाता है। वहीं, राजेंद्र प्लेस से खरीदारी करने आए पंकज ने बताया कि यह विशेष मोमबत्ती दिखने में बेहद खूबसूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed