फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Divorce Party: with big celebration relationships broken here

तलाक पार्टी: रिश्तों की बर्बादी का यहां मनाया जाता है जश्न

Mon, 19 Oct 2015 02:31 AM IST
Updated Mon, 19 Oct 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
Divorce Party: with big celebration relationships broken here

प्रेमी युगल में ब्रेकअप पार्टी तो खूब सुनने को मिलती हैं, मगर अब घर बिखरने पर भी ‘पार्टी’ हो रही हैं। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि तलाक के लिए दंपति की सहमति बनने पर वे इसे सेलीब्रेट करते हैं।

विज्ञापन


ऐसे लोगों का कहना है बहुत टेंशन रही, चलो कोई निर्णय तो हुआ, भले ही डिवोर्स की शक्ल में हुआ हो। रोज की तकरार तो खत्म हुई। भारतीय समाज में डिवोर्स (तलाक) होना बड़ी बात मानी जाती है।
विज्ञापन


इससे परिवार बिखरते हैं, बच्चे माता-पिता के प्यार से महरूम रह जाते हैं। बावजूद इसके दंपतियों में तलाक हो रहे हैं और कुछ परिवार ऐसे भी हैं, जो इसे सेलीब्रेट भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद में इस तरह के कई केस

Divorce Party: with big celebration relationships broken here

गाजियाबाद में भी इस तरह के कई केस सामने आए हैं। महिला थाने की एसएचओ अंजू तेवतिया ने बताया कि दंपति में डिवोर्स पर सहमति बनने के बाद उसे सेलीब्रेट करने वाली ज्यादातर फैमिली दिल्ली या टीएचए की रहने वाली हैं।


इन परिवारों में ज्यादातर झगड़ों की वजह हैं, आपस में विचार न मिलना और दंपति में से किसी एक या दोनों के विवाहेतर संबंध होना या फिर संबंधों का शक होना हैं।

इस तरह के 10-15 मामले हर माह आ रहे हैं, जिनमें दोनों पक्ष तलाक पर सहमत हो जाते हैं। इस साल 67 मामले ऐसे रहे हैं। एसएचओ ने बताया कि इनमें से कुछ परिवार ऐसे भी रहे, जिन्होंने तलाक पर सहमत होने पर उसे सेलीब्रेट किया और उसमें आने के लिए पुलिसवालों को भी कहा।

इंदिरापुरम की दंपति में तलाक पर सहमति, होगी पार्टी

Divorce Party: with big celebration relationships broken here

रविवार को ही ऐसा एक मामला आया। इंदिरापुरम की रहने वाली दंपति की तलाक पर सहमति बनी तो दोनों परिवारों ने महिला थाने में ही एक-दूसरे के बधाई दी। साथ ही इसे सेलीब्रेट करने के लिए पार्टी करने को भी कहा।

समाज शास्त्री जेएल रैना कहते हैं कि पहले रिश्तों को अहमियत दी जाती थी। रिश्तों के टूटने पर दर्द होता था, मगर अब दंपति को निजी जिंदगी में एक-दूसरे का दखल बर्दाश्त नहीं है।

उन्हें लगता है कि अलग होकर वे अपने निर्णय बेहतर तरीके से ले सकेंगे। अलग होने पर वे आजादी महसूस करते हैं और उसका जश्न भी मनाने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed