फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Divorce occlusion to take inflation

'महंगाई बढ़ गई है, अब ये तलाक नहीं हो सकता'

Wed, 18 Mar 2015 11:57 AM IST
Updated Wed, 18 Mar 2015 11:57 AM IST
विज्ञापन
Divorce occlusion to take inflation

गाजियाबाद में तलाक के एक मामले में महंगाई रोड़ा बन गई है। ब्याहता के मायकेवालों का कहना है कि एक तरफ वे बेटी का घर टूटने से दुखी हैं, तो दूसरी तरफ उन्हें ये फिक्र खाए जा रही है कि तलाक के बाद बेटी की दूसरी जगह शादी कैसे कर पाएंगे।

विज्ञापन


दरअसल छह साल पहले जब उन्होंने बेटी की शादी की थी, तब दहेज में दिए गए सामान की कीमत आज के मुकाबले तीन गुना कम थी। बेटी के ससुरालवाले तलाक के बाद वही खर्च वापस करना चाहते हैं, जो शादी के वक्त हुआ था। जबकि वे आज की महंगाई के लिहाज से खर्च वापस चाहते हैं। इसी पर तलाक लटका हुआ है।
विज्ञापन


यह शादी 2009 में गाजियाबाद में हुई थी। लड़की पक्ष ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। महिला थाने में दोनों पक्षों की काउंसलिंग के दौरान ये बात सामने आईं कि दोनों तलाक चाहते हैं। दोनों के परिवारवाले भी इस पर राजी हो गए। बात आई शादी में खर्च की।

विज्ञापन
विज्ञापन

तलाक के बाद दोनों को करनी है अलग-अलग शादियां

Divorce occlusion to take inflation

महिला के ससुरालवाले बोले कि शादी में ढाई लाख रुपये खर्च हुए थे, वे वापस करने को तैयार हैं। लेकिन इस पर उसके मायकेवाले नहीं माने। पुलिस ने पूछा तो महिला के पिता ने बताया कि जब उन्होंने बेटी की शादी की थी तब सोने की कीमत करीब 12 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि आज सोने की कीमत लगभग 29 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम है।

यही हाल चांदी का है। चांदी तब करीब 23 हजार रुपये प्रति किलो थी और अब लगभग 43 हजार रुपये प्रति किलो है। पेट्रोल तब करीब 44 रुपये लीटर था, अब 67 रुपये से ज्यादा है। इसी तरह दहेज में जो सामान दिया गया था, उसकी कीमत अब तकरीबन तीन गुना बढ़ चुकी है।

अटके हुए हैं तलाक के सात मामले

Divorce occlusion to take inflation

लिहाजा वे कैसे राजी हो जाएं। उन्हें बेटी की दूसरी शादी करनी पड़ेगी, तो वैसे कैसे करेंगे। उन्हें छह लाख रुपये चाहिए। उनके तर्क को सुनकर पुलिसवाले भी पसोपेश में पड़े हुए हैं।

महिला थानेदार शीला चौधरी ने बताया कि ससुरालवाले शादी के समय का खर्च लड़की पक्ष को देने को राजी हैं, जबकि लड़कीवाले आज की महंगाई के हिसाब से खर्च वापस मांग रहे हैं। समझौते के प्रयास जारी हैं।

महिला थाना एसएचओ ने बताया कि इन दिनों सात मामले ऐसे हैं, जिनमें दोनों पक्ष साथ नहीं रहने की जिद पर अडे़ हैं। अलग-अलग वजहों से लेकर वे तलाक पर सहमत नहीं हो पा रहे हैं। कोई पैसों के लेनदेन की वजह से अटका है तो कोई बच्चों की सुपुर्दगी को लेकर कि वे किसके पास रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed