अधिकारी न सुनें तो हमें बताएं: सिसोदिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपके पड़ोस में अगर कोई विकास कार्य शुरू हुआ है तो आप उस पर नजर रखें। कहीं गड़बड़ी दिखे तो संबंधित अधिकारी को बताएं। अगर अधिकारी नहीं सुने से संबंधित विधायक या फिर मुख्यमंत्री कार्यालय को भी सूचित कर सकते हैं।
जब तक क्षेत्रीय लोगों की संतुष्टि विकास कार्य की गुणवत्ता को लेकर नहीं होगी, तब तक ठेकेदार की राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज में दो स्थानों पर गंगा वाटर की नई पाइप लाइन बिछाने की परियोजना में काम करने वाले मजदूरों से इसका उद्घाटन करवाया। सिसोदिया ने वहां मौजूद लोगों के बीच परियोजना से जुड़ी जानकारी वाले पर्चे बंटवाए।
काम आपके पैसे से हो रहा है उस पर नजर रखिए
इनमें ये भी लिखा था कि ये काम आपके टैक्स के पैसे से हो रहा है। इसलिए इस काम की गुणवत्ता और समयसीमा पर नजर रखिए। एक नई पहल शुरू की है कि विकास कार्य को लेकर स्थानीय लोगों की संतुष्टि के बाद ही ठेकेदार को पेमेंट किया जाएगा। पर्चे में अधिकारी व ठेकेदार के नंबर दिए गए हैं। काम में दिक्कतें आने पर अधिकारी न सुनें तो हमें बताएं।
नरवाना रोड (मंडावली थाना) से रेलवे कॉलोनी मंडावली तक और पूर्वी स्कूल ब्लॉक, मंडावली में ये पाइप लाइनें डाली जाएंगी। इससे उत्तरी स्कूल ब्लॉक, इंदिरा कॉलोनी, चंदर विहार, रेलवे कॉलोनी, पंडित मोहल्ला और स्कूल ब्लॉक में गंगा वाटर की सप्लाई अच्छी होगी।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली शहरी विकास प्राधिकरण का गठन कर उसमें कराए जाने वाले सभी कार्य को नागरिकों की संतुष्टि से जोड़ा गया है। सरकार का तर्क है कि स्थानीय लोग कार्य पर नजर रखेंगे तो ठेकेदार या अधिकारी गड़बड़ी नहीं कर पाएंगे।