{"_id":"a02322c676c405e1c1af5652e4ff6c3d","slug":"disturbances-fellow-female-clerk-began-to-talk-dirty","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हमारे साथ संबंध बनाओ, नहीं तो नौकरी से निकलवा देंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हमारे साथ संबंध बनाओ, नहीं तो नौकरी से निकलवा देंगे'
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 29 Apr 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक फाइलों में खेल करते और रिश्वत मांगते जीडीए बाबुओं का नया कारनामा आजकल चर्चा का विषय बना है। एक महिला क्लर्क ने फाइलों में गड़बड़ी की। कुछ समय बाद पुरुष सहकर्मियों ने महिला क्लर्क को गड़बड़ी के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुरुष सहकर्मी उस पर होटल में चलकर साथ रुकने का दबाव बनाने लगे। ऐसा न करने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। परेशान महिला क्लर्क ने जीडीए वीसी से शिकायत की।
विज्ञापन
सोमवार को प्राधिकरण की एक महिला क्लर्क एक अधिकारी के कक्ष के बाहर रोते हुए मिली। इस पर उस अधिकारी ने उससे रोने का कारण पूछा, तो उसने सहकर्मियों द्वारा उत्पीड़न की बात बताई।
विज्ञापन
अधिकारी की पूछताछ में महिलाकर्मी द्वारा गड़बड़ी करने की बात भी सामने आई। अधिकारी ने महिला से आरोप का प्रमाण मांगा। इस पर महिला बाबू कोई प्रमाण नहीं दिखा सकी, तो उक्त अधिकारी भी प्रकरण पर चुप हो गए।
इस बाबत सोमवार को महिला वीसी से मिली। वीसी ने दोनों बाबुओं को उनके काम से हटाकर अन्य जगह अटैच कर दिया है। जीडीए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।