{"_id":"5df3030a8ebc3e87db42599e","slug":"district-magistrate-exits-eo-kk-bhadana-of-khoda-municipality-from-meeting-on-smile-repeatedly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में ईओ के बार-बार मुस्कुराने पर भड़के डीएम, कर दिया बैठक से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में ईओ के बार-बार मुस्कुराने पर भड़के डीएम, कर दिया बैठक से बाहर
Fri, 13 Dec 2019 08:48 AM IST
शाहरुख खान
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 13 Dec 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
खोड़ा नगर पालिका के ईओ केके भड़ाना और बैठक लेते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
सरकार की प्राथमिकता वाले गो संरक्षण जैसे मुद्दे पर आयोजित समीक्षा बैठक में अधिशासी अधिकारी (ईओ) को मुस्कुराना भारी पड़ गया। डीएम को उनकी मुस्कुराहट पसंद नहीं आई और उन्होंने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए ईओ को भरी बैठक से बाहर निकाल दिया।
डीएम का गुस्सा इतने पर भी शांत नहीं हुआ। उन्होंने ईओ के नगर पालिका क्षेत्र में गो संरक्षण के लिए कराए गए कार्यों की जांच भी बैठा दी।
बृहस्पतिवार को डीएम अजय शंकर पांडेय नगर निगम समेत सभी नगर पालिकाओं और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ गो संरक्षण के मुद्दे पर बैठक कर रहे थे।
बैठक में जनवरी 2020 तक जनपद को छुट्टा पशु मुक्त बनाने की योजना पर अधिकारी मंथन कर रहे थे। इसको लेकर नगर पालिका वार समीक्षा हो रही थी। इस दौरान खोड़ा नगर पालिका के ईओ केके भड़ाना अपने बराबर में बैठे अधिकारी से बात करने में व्यस्त थे। वह अधिकारी के कान में कुछ कहकर बार-बार मुस्कुरा रहे थे।
सूत्रों का कहना है कि यह सिलसिला करीब 10 मिनट तक चलता रहा। ईओ उनके कान में कुछ कहने का प्रयास करते और फिर स्वयं ही मुस्कुराना शुरू कर देते। डीएम इस बात को लगातार नोटिस कर रहे थे। ऐसे में जब खोड़ा नगर पालिका की समीक्षा का नंबर आया तो ईओ भड़ाना मामले को समझ नहीं पाए और हड़बड़ा गए। इस पर डीएम भड़क गए। उन्होंने ईओ को खड़ा करके जमकर फटकार लगाई और फिर मीटिंग से बाहर निकाल दिया।

Trending Videos
डीएम के इस कदम से ईओ सकते में आ गए। मीटिंग खत्म होते ही वह जिलाधिकारी के पास पहुंचे और उनसे क्षमा प्रार्थना की। उनसे कहा कि आगे से कभी ऐसा नहीं होगा लेकिन उस वक्त तक गेंद पाले से निकल चुके थी। नाराज डीएम ने खोड़ा में गो संरक्षण को लेकर हुए सभी कार्यों की जांच के पहले ही आदेश दे दिए थे।
गो संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय की बैठक में एक ईओ स्तर के अधिकारी का जोर-जोर से ठहाके मारकर हंसना बर्दास्त नहीं किया जा सकता। खासकर जब बात उनके क्षेत्र की हो रही हो। इसलिए ईओ खोड़ा को मीटिंग से बाहर निकाला गया। अब खोड़ा में जितना भी काम हुआ है, उसकी जांच कराई जा रही है। इस मामले में शासन को भी लिखा जा रहा है। - अजय शंकर पांडेय
-
मेरे चेहरे की बनावट ही कुछ ऐसी है, जिसकी वजह से जिलाधिकारी को लगा कि मैं मीटिंग में मुस्कुरा रहा हूं। फिर भी मैंने मीटिंग के बाद उनसे मिलकर माफी मांग ली है। आगे से ऐसी गलती नहीं होगी। - केके भड़ाना- ईओ खोड़ा नगर पालिका