{"_id":"58ee20d94f1c1b791ecf5cd1","slug":"district-chess-competition-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में 13 अप्रैल से जिला शतरंज प्रतियोगिता शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में 13 अप्रैल से जिला शतरंज प्रतियोगिता शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 12 Apr 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
chess compitition
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा आज से सेक्टर-51 स्थित प्रीसिडियम स्कूल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे।
विज्ञापन
प्रीसिडियम स्कूल और माइंड शार्पनर शतरंज अकादमी, योजेमस के सहयोग से आयोजित यह प्रतियोगिता दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में 13 और 14 अप्रैल को अंडर-11, अंडर-15 और अंडर-19 आयु वर्ग में होगी, जबकि दूसरे चरण में 15 और 16 अप्रैल को अंडर-9, अंडर-11 और अंडर-17 आयु वर्ग की प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
इन सभी आयु वर्ग में प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो हरियाणा में अलग अलग जगह पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
जिला शतरंज एसोसिएशन के संगठन सचिव राजपाल चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार के आलावा ट्रॉफी व मेडल और देकर सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मेजबान स्कूल की प्रधानाचार्य अलका सिंह करेगी। प्रतियोगिता को सुचारू और निष्पक्ष करने के लिए अंतरराष्ट्रीय ऑर्बिटर राज कुमार को जिम्मेदार दी गयी है।