फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   district cheif of karni sena detained by sit

पद्मावत बवाल : बच्चों को घायल करने के मामले में करणी सेना के जिलाध्यक्ष को हिरासत में लिया

Sun, 28 Jan 2018 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 28 Jan 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
district cheif of karni sena detained by sit
PADMAVATI

फिल्म पद्मावत के विरोध में स्कूली बस पर पथराव और रोडवेज की बस में आग लगाने के मामले में करणी सेना के जिलाध्यक्ष ठाकुर कुशलपाल को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


वहीं, मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ रवींद्र कुमार ने बताया कि डीसीपी साउथ अशोक बख्शी के नेतृत्व में एसआईटी इसकी जांच करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसआईटी ने इस मामले में पूछताछ के लिए कुशलपाल को हिरासत में लिया है। बुधवार को उपद्रवियों ने स्कूली बस में तोड़फोड़ और रोडवेज बस पर पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर उत्पात मचाने के आरोप में अब तक 42 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें करणी सेना के महासचिव सूरजपाल अम्मू भी शामिल हैं।


आरोपियों को अदालत ने जेल भेज दिया है। शनिवार को भोंडसी थाना पुलिस ने अम्मू को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए सोहना अदालत में अर्जी दाखिल की। इस पर अदालत ने सोमवार को अम्मू को पेश करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed