{"_id":"6a610c202880d3cfeb0318af","slug":"district-and-sessions-judge-dr-sushil-kumar-garg-inspected-the-tawdu-sub-divisional-court-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113871-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने तावडू उपमंडल अदालत का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने तावडू उपमंडल अदालत का किया निरीक्षण
विज्ञापन
फोटो: अदालत निरक्षण के बाद न्यायिक परिसर में मौजूद सत्र न्यायाधीश डॉ सुशील गर्ग ,एसडीएम जितेंद्र गर्ग व महिला न्यायाधीश
समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने उपमंडल स्तरीय अदालत का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों तथा अदालत स्टाफ ने अदालत के सुचारू संचालन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से उन्हें अवगत कराया। न्यायाधीश ने सभी पक्षों की बात गंभीरता से सुनी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने मुख्य रूप से बिजली आपूर्ति और इंटरनेट सेवाओं से संबंधित समस्याएं उठाईं। वहीं अदालत स्टाफ और न्यायिक अधिकारियों ने भी अदालत के संचालन में आ रही कुछ व्यावहारिक दिक्कतों की जानकारी दी। इन समस्याओं के समाधान के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तावडू के उपमंडल अधिकारी जितेंद्र गर्ग को मौके पर बुलाकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अदालत की कार्यवाही किसी भी प्रकार से प्रभावित न हो, इसके लिए अदालत को स्वतंत्र फीडर के माध्यम से बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
न्यायाधीश सुशील कुमार गर्ग ने बताया कि तावडू में उपमंडल स्तरीय अदालत का संचालन संतोषजनक ढंग से चल रहा है और यह निरीक्षण नियमित मासिक समीक्षा का हिस्सा था। उन्होंने तावडू में स्थायी उपमंडल अदालत को लेकर बताया कि स्थायी अदालत भवन निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। इस परियोजना का शिलान्यास गत 12 जुलाई को भारत के मुख्य न्यायाधीश के मार्गदर्शन में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत द्वारा गुरुग्राम से वर्चुअल माध्यम से किया जा चुका है।