आपस में ही भिड़े सपा नेता, जमकर गाली गलौज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में समाजवादी पार्टी की शनिवार को हुई बैठक में जमकर हंगामा हुआ। नारेबाजी और गाली गलौज के बाद बैठक समाप्त हो गई।
लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने के आरोप में जेवर के दो लोगों को पार्टी से निष्कासित किए जाने की कार्रवाई शुरू करने पर यह हंगामा हुआ। पार्टी जिलाध्यक्ष ने घटना से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत करा दिया है।
लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के विरोध में कार्य करने के आरोप में जेवर क्षेत्र के दो लोगों को पार्टी से निष्कासित किए जाने के लिए पार्टी जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष से अनुमति मांगी है। इसे लेकर आरोपी पक्ष नाराज चल रहा है।
नेताओं के बीच खिंची बाहें
शनिवार को परी चौक स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर की मौजूदगी में बैठक शुरू हुई। इसमें वरिष्ठ नेता बिजेंद्र भाटी और राजकुमार भाटी भी मौजूद थे। जैसे ही जिलाध्यक्ष बोलने के लिए खड़े हुए, कुछ लोगों ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
इस पर जिलाध्यक्ष पक्ष के लोग भी खड़े हो गए और उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। दोनों ओर से बांहें खिंच गईं और गाली गलौच होने लगी। पार्टी के कुछ वरिष्ठ लोग समझाने में जुट गए। काफी देर तक यह हंगामा होता रहा और नारेबाजी व गाली गलौज के बाद बैठक समाप्त हो गई।
इस बारे में जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर ने बताया कि आरोपी पक्ष के लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से हंगामा किया है। नागर ने कहा कि इन लोगों ने लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी के विरोध में किया था। आज की बैठक में ये लोग कुछ ऐसे लोगों को लेकर पहुंचे थे, जो पार्टी के नहीं थे। उन्हीं लोगों ने हंगामा किया।