फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dispute in parties on noida by elections

यूपी: घर के 'भेदियों' से परेशान है हर पार्टी

Thu, 11 Sep 2014 08:25 AM IST
Updated Thu, 11 Sep 2014 08:25 AM IST
विज्ञापन
dispute in parties on noida by elections

सूत्र बताते हैं कि टिकट बंटवारे को लेकर सबसे ज्यादा विद्रोह की स्थिति एक पार्टी में उपजी। आरोप लगे कि ताकतवर उम्मीदवारों को किनारे कर दिया गया और कमजोर प्रत्याशी उतार दिया।

विज्ञापन


अभी तक सब कुछ सामान्य नहीं हो सका है। रूठे लोग चुप तो हुए लेकिन मन से काम नहीं कर रहे। कार्यकर्ता भूखे रह रहे हैं। दबी जुबान से वह कहते फिर रहे हैं कि जब ऐसा ही था तो टिकट ही नहीं लेना चाहिए था।
विज्ञापन


एक पार्टी की हकीकत तो बिल्कुल ही अलग है। जिसको टिकट मिलने का भी अंदाजा नहीं थे, पार्टी ने उन्हें जबरन मैदान में उतार दिया। वह उसी मन से प्रचार के लिए चल पड़ते हैं और राय मशविरा भी नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई साथी ऐसे हैं, जो दूसरी पार्टी को वोट देने की तैयारी कर रहे हैं। प्रत्याशी ने तसल्ली कर ली कि जितने वोट मिल जाएंगे, उतना ही ठीक। अब दोबारा चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिलने वाला।

सारा राज उगल रहे हैं ‘भेदिए’

dispute in parties on noida by elections

नोएडा उपचुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियां ‘भेदियों’ से परेशान हैं। अपने घर में लगी आग बुझाने के बजाय दूसरे के घरों में ताकझांक की जा रही है। बनावटी चेहरों ने पार्टियों को खोखला कर दिया है। चुनाव प्रचार के  नाम पर निकलते हैं लेकिन कहीं और खर्राटे मारते हैं। इतना ही नहीं रात के अंधेरे में दूसरी पार्टी के लोगों से मिल सारा राज उगल रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो एक पार्टी में चुनाव प्रचार में भीड़ इतनी होती है कि चेहरे गिनना और पहचानना मुश्किल है। कुछ चेहरे ऐसे भी हैं जो दिन में किसी के साथ रहेंगे और रात होते ही किसी दूसरी पार्टी में घुस जाते हैं।

सुबह किसी का सम्मान करते दिखेंगे तो शाम को किसी दूसरे प्रत्याशी के गले में माला डालते मिल जाएंगे। इतना ही नहीं इतना ही नहीं ये दूसरी पार्टी के लोगों से मिल सारा राज भी उगल रहे हैं। पार्टी में किसी तरह की खींचतान तो नहीं है, लेकिन विश्वास करने वाले गिने-चुने ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed