फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dispute in bjp, rss takes the responsibility

बीजेपी में ‘रार’ से हाईकमान नाराज

Thu, 04 Sep 2014 08:07 AM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 08:07 AM IST
विज्ञापन
dispute in bjp, rss takes the responsibility

भाजपा में पार्टी पदाधिकारियों के बीच ‘रार’ से हाईकमान काफी नाराज है। हाईकमान ने साफ कहा है चुनाव समाप्त होने के बाद सभी के कामकाज की सीमा तय कर दी जाएगी, ताकि कोई एक दूसरे के काम में किसी तरह का हस्तक्षेप न करें।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि जैसे ही नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो संगठन और पार्टी की भूमिका बदलकर व्यवस्थित हो गई। विशेषकर पर्दे के पीछे आरएसएस (राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ) की भूमिका रही है।
विज्ञापन


जैसे ही नोएडा विधानसभा में उपचुनाव होने की तिथि घोषित हुई तो नोएडा के लोगों का सीधा आना जाना दिल्ली तक हो गया। नोएडा में स्थानीय स्तर पर संगठन की अव्यवस्था को लेकर आरएसएस काफी नाराज भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के सूत्र बताते हैं कि विमला बाथम को जैसे ही प्रत्याशी बनाया गया को भाजपा में रार हो गई। ढेर सारे पदाधिकारी रूठ गए। यह बात जब प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंची तो उन्होंने भी पूरी जानकारी ली। बात गंभीर तब हो गई जब इसकी खबर पार्टी मुखिया को लगी।

चुनावी कार्यालय खुलने में भी काफी खींचतान हुई। हाईकमान ने पाया कि यहां पर संगठन के मजबूत पदाधिकारियों पर जिम्मेदारी ही नहीं है। इसके बाद आरएसएस का दखल हुआ और बुधवार को इसके लिए पदाधिकारियों की बैठक भी हुई।

निर्देश दिए गए कि सभी अलग-अलग भूमिका निभाएं। किसी भी व्यक्ति का दखल सीमा के दायरे में ही होना चाहिए। चुनाव के बाद भारी फेरबदल के भी संकेत दिए गए। संगठन के प्रवक्ता विनोद शर्मा ने बताया कि पार्टी में सब कुछ ठीक है। अपनी-अपनी जिम्मेदारी सभी लोग निभा रहे हैं।

सलमान खुर्शीद को अहम जिम्मेदारी

dispute in bjp, rss takes the responsibility

कांग्रेस ने उपचुनाव में बेहतर प्रबंधन के लिए वरिष्ठ नेताओं को एक-एक विधानसभा की जिम्मेदारी दी है। उन्हें संगठन और स्थानीय चुनाव संचालन समिति के बीच तालमेल स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। नोएडा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

मालूम हो कि नोएडा विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव प्रचार काफी धीमी गति से चल रहा है। सलमान खुर्शीद के हाथ में बागडोर आ जाने से कार्यकर्ताओं में जोश आएगा। जो बिखरे हुए पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैं, वह एकजुट होकर प्रत्याशी राजेंद्र अवाना के लिए काम करेंगे।

एग्जिट पोल के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध
निर्वाचन आयोग ने किसी भी एग्जिट पोल का संचालन करने और उसके परिणामों के प्रसार पर प्रतिबंध लगाया है। ये जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवी राजामौली ने दी। उन्होंने बताया कि 13 सितबंर को नोएडा विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान होना है।

सुबह 7 बजे से शाम 6:30 बजे के बीच की अवधि को अधिसूचित किया है। इस अवधि के दौरान कोई भी एग्जिट पोल का प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के द्वारा प्रसारण या अन्य माध्यमों से प्रसार किया जाना प्रतिबंधितकिया है। मतदान समाप्ति के 48 घंटे की अवधि के दौरान प्रतिबंध लागू रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed