फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dispute in bjp for noida assembly election candidate

बाहरी प्रत्याशी आया तो भाजपा में होगी बगावत!

Tue, 24 Jun 2014 05:33 PM IST
Updated Tue, 24 Jun 2014 05:33 PM IST
विज्ञापन
dispute in bjp for noida assembly election candidate

नोएडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि बाहरी व्यक्ति को टिकट दिया गया तो कार्यकर्ता साथ नहीं देंगे।

विज्ञापन


उनका साफ कहना कि मेहनत करें स्थानीय कार्यकर्ता और मलाई बाहरी व्यक्ति खा जाए, ऐसा नहीं चलेगा। उनका इशारा कांग्रेस छोड़ कर मतदान से चंद दिन पहले भाजपा में शामिल होने वाले रमेश चंद्र तोमर की ओर था।
विज्ञापन


पिछले दिनों रमेश चंद्र तोमर और उनके बेटे विकास तोमर के शहर में होर्डिंग लगने के बाद अटकलों का बाजार गर्म है। तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

कई लोग लगे हैं टिकट की लाइन में

dispute in bjp for noida assembly election candidate

कई पदाधिकारी इन पोस्टरों को उपचुनाव में प्रत्याशी की दावेदारी के तौर पर देख रहे हैं। ऐसे में स्थानीय संभावित प्रत्याशियों ने अभी से बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाए जाने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

साथ ही हाईकमान तक संदेश पहुंचाना शुरू कर दिया है कि बाहरी को प्रत्याशी बनाया गया तो कार्यकर्ता और पदाधिकारी साथ नहीं देंगे।

नाम न छापने की शर्त पर एक पदाधिकारी ने बताया कि सालों से भाजपा को खड़ा करने के लिए स्थानीय कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं। जब मेहनत का फल मिलने का वक्त आया तो भला व्यक्ति किसी बाहरी को कैसे प्रत्याशी के तौर पर देख सकता है।

AAP और बसपा नहीं लड़ेंगी चुनाव

dispute in bjp for noida assembly election candidate

जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने नोएडा विधानसभा उपचुनाव से दूर बनाने का फैसला किया है।

इसके पीछे आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में चुनावी माहौल को मुख्य वजह बताया है जब‌कि ऐसा माना जा रहा है कि बसपा ने करारी हार के डर से खुद ही मैदान छोड़ दिया है।

उधर, लोकसभा चुनावों में कांग्रेस और सपा की जबरदस्त हार के बाद इस सीट पर उपचुनाव में एक बार फिर कड़र टक्कर देखने को मिल सकती है। गौरतलब है कि यह लोकसभा सीट डॉ. महेश शर्मा के सांसद बनने के बाद खाली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed