फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dispute between sister in law and sister in law over making a video

वीडियो बनाने पर भिड़ीं ननद-भाभी: एक ने पहली मंजिल से लगाई छलांग, दूसरी मकान की शाफ्ट में कूदी, दोनों घायल

Sun, 04 Oct 2026 09:56 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 04 Oct 2026 09:56 PM IST
सार

दिल्ली के जैतपुर एक्सटेंशन में वीडियो बनाने को लेकर भाभी-ननद में विवाद हुआ। एक ने बालकनी से छलांग लगाई, दूसरी शाफ्ट में कूदी। दोनों एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं।

विज्ञापन
Dispute between sister in law and sister in law over making a video
एक वीडियो ने लिया विवाद का रूप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के जैतपुर एक्सटेंशन की खड्डा कॉलोनी में वीडियो बनाने को लेकर भाभी और ननद में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर खौफनाक कदम उठा लिया। एक महिला ने पहली मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी, जबकि दूसरी महिला उसी मकान की शाफ्ट में कूद गई। दोनों को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना दो अक्तूबर की है। करीब 25 वर्षीय महिला ने विवाद के दौरान खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद उसने पहली मंजिल की बालकनी से नीचे सड़क पर छलांग लगा दी। वहीं, करीब 24 वर्षीय दूसरी महिला मकान की शाफ्ट में जा गिरी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वजन ने बताया कि महिला दो माह के गर्भ से है। ऐसे में नीचे लोहे के बॉक्स व सरिया के बीच से उसका रेस्क्यू मुश्किल हो रहा था। फायर ब्रिगेड का जवान रस्से के सहाने नीचे उतरा। बेसुध पड़ी महिला को रस्सी में बांधा, जिसके बाद उसे ऊपर खींचा गया। दोनों घायलों का एम्स ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच एक वीडियो को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि एक महिला ने दूसरी का वीडियो रिकॉर्ड कर किसी अन्य व्यक्ति को भेज दिया था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed