फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dispute between air force and municipal corporation solved in delhi

वायु सेना और दक्षिण दिल्ली नगर निगम के बीच विवाद सुलझा

Thu, 17 Aug 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Aug 2017 10:26 PM IST
सार

2004 से सर्विस चार्ज का मसला था लंबित, केंद्रीय आवास व शहरी विकास सचिव की मध्यस्थता से हल हुआ विवाद, निगम को मिलेगा 48 करोड़ 
- 2004 से सर्विस चार्ज का मसला था लंबित, केंद्रीय आवास व शहरी विकास सचिव की मध्यस्थता से हल हुआ विवाद
- निगम को मिलेगा 48 करोड़

विज्ञापन
dispute between air force and municipal corporation solved in delhi
भारतीय वायु सेना - फोटो : Pintrest

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और भारतीय वायु सेना के बीच लंबे समय से चल रहा सर्विस चार्ज का विवाद सुलझ गया है। वायु सेना 50 फीसदी की दर से निगम को करीब 48 करोड़ रुपये का शुल्क देगा। इस बारे में फैसला केंद्रीय आवास व शहरी विकास सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा के साथ वायु सेना व निगम अधिकारियों की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

  
मंत्रालय सूत्र बताते हैं कि निगम व वायु सेना के बीच लंबे समय से सर्विस चार्ज का मलसा लंबित था। अलग-अलग सेवायें दे रहे दक्षिण दिल्ली नगर निगम का कहना था कि वायु सेना अपने पांच स्टेशनों, तुगलकाबाद, राजोकरी, अर्जन नगर, ढांसा व बानी कैंप के लिये बतौर सर्विस चार्ज 75 फीसदी का संपत्ति कर अदा करे। जबकि वायु सेना का तर्क था कि वह 33 फीसदीस्त्र की दर से सर्विस चार्ज अदा- करेगा। दोनों के बीच मसला 2004 से लंबित था।
विज्ञापन


इस बारे में दुर्गा शंकर मिश्रा ने वायु सेना, नगर निगम व मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्रीय आवास व शहरी विकास ने दोनों पक्षों क ी दलीलें सुनी। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट केक एक फैसले का भी जिक्र किया गया। अदालत ने अलग-अलग मामलों में 33, 50 व 75 फीसदी का तीन स्लैब तय किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि वायु सेना को 50 फीसदी  की दर से सर्विस चार्ज अदा करना चाहिये। इस पर वायु सेना अधिकारी राजी हो गये। मंत्रालय सूत्रों की मानें तो अब दक्षिण दिल्ली नगर निगम को 48 करोड़ रुपये वाय ु सेना से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed