{"_id":"67a4293ed05b52478a0e7723","slug":"discussions-continue-regarding-delhi-assembly-elections-counting-of-votes-will-take-place-on-february-8-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2025: चौक-चौराहों और चाय की दुकानों पर कयासों का दौर, जीत-हार का गुणा-भाग करते रहे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election 2025: चौक-चौराहों और चाय की दुकानों पर कयासों का दौर, जीत-हार का गुणा-भाग करते रहे मतदाता
Thu, 06 Feb 2025 08:45 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेवटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेवटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 06 Feb 2025 08:45 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
- फोटो : अमर उजाला
मतदान के साथ ही बुधवार को दिनभर मतदाताओं में कयासों का दौर चलता रहा। चौक-चौराहों, चाय की दुकानों व चौपालों में हुक्के के साथ मतदाता हार-जीत का गुणा-भाग करते दिखे।
विज्ञापन
किसी ने विकास के नाम बटन दबाने का दावा किया तो कई ने राष्ट्रवाद पर बात की। हालांकि, दोनों तरह की चर्चाओं के बीच एक तबका ऐसा भी रहा, जो बातचीत में दखल देने की जगह सुनने वाले की भूमिका में था। मसलन, कोंडली के खिचड़ीपुर टिंबर मार्केट पर चाय की चुस्कियों के बीच सियासी चर्चा भी गरम थी। रामआसरे के वोट देने के सवाल पर संदीप सिंह ने कहा कि सरकारें हमारा चूल्हा थोड़े जलाने आएंगी। बस थोड़ी बहुत सहूलियत मिल जाए, उतना ही काफी है। इतने भर का विकास पिछले पांच साल में हुआ है, तो वोट विकास पर दे आया।
विज्ञापन
इतना सुन सुशांत ने कहा कि आप भी क्या बात करते हो, देश नाम की भी कुछ चीज होती है। जब देश रहेगा, तभी तो विकास होगा। बातचीत गरम होती, इससे पहले ही चाय वाले ने गर्मागर्म चाय थमाते हुए सलाह दी कि अब तो वोट दे दिया हो, अब बहस करने से क्या फायदा। अब तो चाय की चुस्कियों का मजा लो। करीब 2 बजे विश्वास नगर के कड़कड़डूमा गांव में चौराहे पर भीड़ जमा थी। लोगों में चर्चा सरकार बनाने व हराने पर थी। सचिन शर्मा ने कहा कि यहां वोटिंग ज्यादा हो रही है। इसका फायदा भाजपा का मिलेगा।
विज्ञापन
इस बार भाजपा सरकार बनाने वाली है। इसको काटते हुए सौरभ कुमार ने कहा कि ऐसा नहीं है। अभी कैसे कह सकते हो कि भाजपा जीत रही है। 8 तारीख को बात करेंगे कि किसकी सरकार बन रही है।